देश

Delhi Dehradun Vande Bharat : जानिए कितना है किराया, कब और कितने बजे चलेगी, कहां-कहां रुकेगी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 25, 2023, 08:23 PM IST

Delhi-Dehradun Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली-देहरादून के बीच 302 किमी की दूरी चार घंटे 45 मिनट में तय होगी। जानिए कहां-कहां रुकेगी और कितना होगा किराया।

Image

Delhi Dehradun Vande Bharat Express: जानिए टाइमिंग, किराया, स्टॉपेज

Photo : BCCL

Delhi-Dehradun Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए गुरुवार (25 मई 2023) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दिल्ली के आनंद विहार से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीच चलेगी। यह उत्तराखंड के लिए पहला वंदे भारत है। दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 29 मई से शुरू होगा। यानी आम लोग सोमवार से इस ट्रेन में यात्रा कर सकेंगे। दोनों शहरों की 302 किमी की दूरी 5 घंटे 45 मिनट में तय होगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन चलेगी। दिल्ली से देहरादून के लिए एसी चेयर कार का किराया 1065 रुपए होगा। जबकि एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1890 रुपए होगा।

Delhi-Dehradun Vande Bharat Express 22457 दिल्ली के आनंद विहार से देहरादून जाने वाली आनंद विहार रेलवे स्टेशन से शाम 5:50 बजे चलेगी और रात 10:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। यह मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार में रुकेगी।

  • आनंद विहार टर्मिनल - 17:50 बजे शाम
  • मेरठ शहर - 18:38 बजे शाम
  • मुजफ्फरनगर - 19:08 बजे शाम
  • सहारनपुर - 19:55 बजे रात
  • रुड़की - 20:31 बजे रात
  • हरिद्वार जं - 21:15 बजे रात
  • देहरादून - 22:35 बजे रात

Delhi-Dehradun Vande Bharat Express 22458 देहरादून से दिल्ली वंदे भारत सुबह 7 बजे देहरादून से चलकर 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

  • देहरादून- 07:00 बजे सुबह
  • हरिद्वार जंक्शन - 08:04 बजे सुबह
  • रुड़की - 08:49 बजे सुबह
  • सहारनपुर - 09:27 बजे सुबह
  • मुजफ्फरनगर - 10:07 बजे सुबह
  • मेरठ शहर- 10:37 बजे सुबह
  • आनंद विहार ट्रम - 11:45 बजे सुबह

प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि विश्व स्तर की सुविधाओं के साथ, यह दिल्ली (आनंद विहार)-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस विशेष रूप से उत्तराखंड की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए आरामदायक यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत करेगी। यह ट्रेन स्वदेशी रूप से निर्मित और कवच तकनीक उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है।

हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली और देहरादून के बीच चलने वाली यह ट्रेन, देश की राजधानी को देवभूमि से और तेज गति से जोड़ेगी। वंदे भारत से दिल्ली-देहरादून के बीच रेल सफर में अब समय भी काफी कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका पूरा लाभ उठाने में ये वंदे भारत ट्रेन भी उत्तराखंड की मदद करने वाली है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article