देश

तैयार हो गई एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इस रूट पर भरेगी फर्राटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2023, 07:00 PM IST

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वह गोव-मुंबई, पटना-रांची और बेंगलुरू-हुबली धारवाड़ रूट पर वंदे भारत को भी रवाना करेंगे।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

Photo : BCCL

Vande Bharat Express: देश को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की 25वीं वंदे भारत ट्रेन बनकर तैयार हो चुकी है और जल्द ही यह ट्रेन अपने रूट पर फर्राटा भरती हुई नजर आएगी। इस ट्रेन को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने बनाया है। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने 25वीं वंदे भारत ट्रेन सेट को पूरा कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन को भोपाल भेजा जाएगा। अधिकारियों ने बताया, 25वीं वंदे भारत भी आधुनिक सुविधाओं से लैस है और इस ट्रेन को भोपाल भेजा रहा है। तय प्रस्ताव के मुताबिक, यह ट्रेन जल्द ही भोपाल-इंदौर के बीच फर्राटा भरती नजर आएगी।

पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की दो और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को भोपाल में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

आठ-आठ कोच की होगी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक, भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में 16 की जगह आठ-आठ कोच ही होंगे। पीएम मोदी कमलापति रेलवे स्टेशन से इन्हें रवाना करेंगे। पहली ट्रेन भोपाल से इंदौर के बीच तो दूसरी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर की दूरी तय करेगी।

तीन और वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

रेलवे मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 27 जून को भोपाल-इंदौर, भोपाल-जबलपुर के अलावा तीन अन्य वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। वह गोव-मुंबई, पटना-रांची और बेंगलुरू-हुबली धारवाड़ रूट पर वंदे भारत को रवाना करेंगे। इसके बाद देश के रेल नेटवर्क पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article