देश

वंदे भारत को लेकर आया बड़ा अपडेट, वंदे भारत स्लीपर कोच और वंदे भारत मेट्रो शुरू करने की है प्लानिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 10:03 AM IST

Vande Bharat Update: मोदी सरकार की पसंदीदा ट्रेन वंदे भारत को लेकर रेलवे बोर्ड के सचिव मिलिंद देउस्कर ने बड़ी जानकारी दी है। वंदे भारत स्लीपर कोच (Vande Bharat Sleeper Coach) और वंदे भारत मेट्रो (Vande Bharat Metro) शुरू करने की योजना है।

Image

वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर आया बड़ा अपडेट

Vande Bharat Update: पीएम नरेंद्र मोदी की पसंदीदा ट्रेन वंदे भारत को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रेलवे जल्द वंदे भारत स्लीपर कोच (Vande Bharat Sleeper Coach) और वंदे भारत मेट्रो (Vande Bharat Metro) शुरू करने की योजना बना रहा है। रेलवे बोर्ड के सचिव मिलिंद देउस्कर ने गुरुवार को यह जानकार दी। देउस्कर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित रेल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम ‘वंदे भारत स्लीपर’ और ‘वंदे भारत मेट्रो’ ट्रेन की योजना बना रहे हैं। यह सब निर्धारित अवधि में कार्य, गति और सुविधा संबंधी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए है।

बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शांतनु रॉय ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम इसी वित्त वर्ष के भीतर (वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के) पहले प्रारूप के साथ एक विश्वस्तरीय बेजोड़ यात्रा अनुभव लेकर आएंगे। बीईएमएल इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, चेन्नई और रेलवे बोर्ड के साथ पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन विकसित करने में भागीदार है।

इस महीने की शुरुआत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पर ‘कॉन्सेप्ट ट्रेन-वंदे भारत (स्लीपर संस्करण)’ की तस्वीरें शेयर की थीं। प्रत्येक वंदे भारत एक्सप्रेस स्लीपर ट्रेन को 160 किलोमीटर प्रति घंटे की गति प्राप्त करने के लिए डिजाइन किया जाएगा और इसमें 887 यात्रियों को समायोजित करने की अनुमानित क्षमता वाले 16 कोच होंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article