देश

Vaishno Devi Yatra: नवरात्रि से पहले माता के भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी मां वैष्णो देवी यात्रा

Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा यात्रा फिर से शुरू होने जा रही है। 26 अगस्त को भूस्खलन और भारी बारिश के बाद बंद कर दी गई थी, अब 17 दिन बाद 14 सितंबर से दोबारा शुरू होगी। हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। प्रशासन ने मार्ग की मरम्मत और सुरक्षा इंतज़ाम पूरे कर लिए हैं। श्रद्धालुओं के लिए पहचान पत्र, RFID कार्ड और नियमों का पालन अनिवार्य किया गया है।

Image

4 सितंबर से दोबारा शुरू होगी वैष्णो देवी यात्रा।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Vaishno Devi Yatra: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 26 अगस्त को बंद की गई वैष्णो देवी यात्रा अब 17 दिन बाद दोबारा शुरू होने जा रही है। प्रशासन ने घोषणा की है कि 14 सितंबर, रविवार से यात्रा पुनः आरंभ होगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग की मरम्मत और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यात्रा शुरू होने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह और राहत का माहौल है।

26 अगस्त को कटरा क्षेत्र की त्रिकुटा पहाड़ियों में अधकुवारी में बादल फटने से हुए भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। इसके बाद यात्रा उसी दिन अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई थी।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

श्राइन बोर्ड के अनुसार, तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा के दौरान वैध पहचान पत्र साथ रखें। इसके साथ ही निर्धारित मार्गों का पालन करें और जमीनी कर्मचारियों के साथ सहयोग करें। यात्रा के समय RFID-आधारित ट्रैकिंग कार्ड पहनना भी अनिवार्य होगा।

लाइव अपडेट, बुकिंग सेवाओं और हेल्पलाइन सहायता के लिए श्रद्धालु श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट "www.maavaishnodevi.org" पर जाकर जानकारी ली जा सकती है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस