देश

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश, सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोकी गई

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 25, 2023, 03:05 PM IST

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है।

Image

kedarnath temple

Photo : PTI

Kedarnath Yatra Stopped: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है। रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने यह जानकारी दी है। इस खबर पर अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

कई जिलों में भारी बारिश

बता दें कि उत्तराखंड में मानसून पहुंच गया है और प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। देहरादून सहित हरिद्वार रुड़की और ऋषिकेश में रविवार सुबह से मानसून की बौछारें पड़ रही हैं। आज से देहरादून समेत सात जिलों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। प्रदेश में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़,बागेश्वर,देहरादून और टिहरी और पौड़ी जिलों में कहीं कहीं तेज बौछारों के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के अन्य जिलों में कई दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में भी लगातार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। (अभिषेक सिन्हा इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article