देश

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात; व्हाइट हाउस आने का दिया न्योता

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया।

Image

मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात. (फोटो- ani)

चार दिवसीय भारत यात्रा पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उनके बीच सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर सार्थक चर्चा हुई। इतना ही नहीं मार्को रूबियो ने राष्ट्रपति ट्रंप की तरफ से पीएम मोदी को व्हाइट हाउस आने का न्योता दिया है।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दी जानकारी

मार्को रूबियो और मोदी की मुलाकात के बारे में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा,"सुरक्षा, व्यापार और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अमेरिका-भारत सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर हमारी सार्थक चर्चा हुई। ये ऐसे क्षेत्र हैं जो हमारे दोनों देशों को मजबूत करते हैं और एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देते हैं। भारत संयुक्त राज्य अमेरिका का एक महत्वपूर्ण साझेदार है।"

पीएम मोदी को दिया न्योता

इसके साथ ही भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का भी न्योता दिया है। उन्होंने लिखा,"राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने प्रधानमंत्री मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है।"

23 से 26 तक भारत यात्रा पर हैं रूबियो

रुबियो 23 से 26 मई तक भारत यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान उनका आगरा, जयपुर और नयी दिल्ली जाने का भी कार्यक्रम है। इस दौरे को कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें भारत के साथ ऊर्जा सहयोग पर चर्चा और क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक प्रस्तावित है।

भारत रवाना होने से पहले रुबियो ने मियामी में संवाददाताओं से कहा, 'हम चाहते हैं कि भारत जितनी अधिक ऊर्जा खरीद सके, उतनी हम उसे बेचें। अमेरिकी उत्पादन और निर्यात इस समय ऐतिहासिक स्तर पर है।' वहीं, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से भारत पर पड़ने वाले संभावित ऊर्जा संकट से जुड़े सवाल पर रुबियो ने भारत को भरोसेमंद और महत्वपूर्ण साझेदार बताया और क्वाड देशों के मंत्रियों से मुलाकात को लेकर उत्साह जताया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर 26 मई को क्वाड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में रुबियो के अलावा ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी शामिल होंगे।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें