देश

बाइडेन को पसंद आया PM मोदी के AI का मतलब, टी-शर्ट पर छपवाकर प्रधानमंत्री को भेंट की

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 24, 2023, 02:09 PM IST

AI t-shirt : कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के बढ़ती नजदीकी एवं आपसी रिश्ते पर विस्तार से बात की। इसी दौरान उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमता (AI) के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। इसी दौरान एक दूसरे एआई यानि अमेरिका एवं भारत के संबंधों में भी कई यादगार चीजें हुई हैं।

Image

पीएम मोदी को टी-शर्ट भेंट करते अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन।

Photo : ANI

AI t-shirt : अपनी अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जून को यूएस कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए AI को एक नया नाम दिया। भारत और अमेरिका के गहरे रिश्ते को जताने के लिए उन्होंने AI का मतलब 'अमेरिका इंडिया' बताया। इस पर सदन में मौजूद सांसद अपनी सीट से उठ खड़े हुए और तालियां बजाकर पीएम का स्वागत किया। पीएम की एआई की बात अमेरिकी राष्ट्रपति सहित सभी लोगों ने खूब पसंद किया।

बाइडेन ने भेंट की टी-शर्ट

भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होती साझेदारी एवं दोस्ती को बताने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसी AI का सहारा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक टी-शर्ट भेंट की। इस गुलाबी रंग की टी-शर्ट पर लिखा है-'द फ्यूचर इज एआई...अमेरिका एंड इंडिया'। बाइडेन ने जब यह टी-शर्ट पीएम को भेंट की तो वह काफी खुश नजर आए।

कांग्रेस की बैठक में PM ने बताया था AI का मतलब

दरअसल, कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के बढ़ती नजदीकी एवं आपसी रिश्ते पर विस्तार से बात की। इसी दौरान उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में कृत्रिम बुद्धिमता (AI) के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। इसी दौरान एक दूसरे एआई यानि अमेरिका एवं भारत के संबंधों में भी कई यादगार चीजें हुई हैं।

प्रौद्योगिकी जीवन में बदलाव लाएगी-बाइडेन

बाइडन ने कहा कि भारत और अमेरिका नई प्रौद्योगिकियों को डिजाइन और विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे जो दुनिया भर में जीवन में बदलाव लाएंगी। उन्होंने रेखांकित किया कि वह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्विपक्षीय तकनीकी सहयोग में बाधा डालने वाले ‘अवरोधकों’पर बातचीत करने के लिए दृढ़ हैं। बाइडन ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में मोदी के साथ व्यापक बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी को परिभाषित करने में तकनीकी सहयोग एक अहम हिस्सा होगा।

रात्रिभोज में हल्के-फुल्के पल बिताए

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका में राजकीय रात्रिभोज में अपने संबोधन में भारतीय-अमेरिकियों की शानदार उपलब्धियों की भी सराहना की। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और मोदी दोनों ने अपने अतिथियों के साथ कुछ हल्के-फुल्के पल बिताए। कई कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के साथ ही मोदी ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को दिए गए भाषणों की गिनती भूल गए हैं।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article