देश

UP News: यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी की फ्लीट की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई, तीन जवान और ड्राइवर घायल

बताते हैं कि इस हादसे के वक्त चलती हुई फ्लीट में जब अनियंत्रित ट्रैक्टर घुसा तब मंत्री नंदी जिस गाड़ी में सवार थे, वह कुछ सेकेंड के अंतर से आगे निकल गई और ठीक पीछे चल रही गाड़ी चपेट में आ गई

Image

यूपी के मंत्री नंद गोपाल नंदी की फ्लीट की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 35वें स्थापना दिवस समारोह से लौटते समय प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के काफिले में शामिल एक वाहन की एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई जिससे वाहन में सवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस (CRPF) के तीन जवान और चालक घायल हो गए।

मंत्री के मीडिया सलाहकार बालाजी ने बताया कि यह दुर्घटना जनपद संत कबीर नगर की कांटी चौकी के पास घटी। मंत्री नंदी ने तत्काल घायलों को बस्ती जनपद स्थित एक अस्पताल में पहुंचाया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

मंत्री के काफिले में अचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर घुस गया

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में सीआरपीएफ के दो जवानों के सिर में और एक जवान के हाथ में चोट आई है। घायल जवानों और चालक का प्राथमिक उपचार कराने के बाद मंत्री नन्दी उन्हें लेकर मेदांता लखनऊ के लिए रवाना हो गए। बालाजी ने बताया कि मंत्री के काफिले में अचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर घुस गया जिससे काफिले में शामिल एक बोलेरो गाड़ी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article