देश

यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह बोले-Sonia Gandhi इटालियन, राहुल गांधी को कहा- '50 की उम्र है, बहन के गाल पर चुम्मी लेते हैं'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 10, 2023, 10:19 PM IST

Dinesh Singh controversial statement: उत्तर प्रदेश सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है।

Image

उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विवादित बयान दिया है

उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) इटालियन (Italian) है, वह इस देश के नाम पर धब्बा हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम हर अंतिम अंग्रेज को इस देश से बाहर करेंगे। उन्होंने आगे कहा-'रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी को नकार दिया है, जीतने के बाद आज तक कभी वहां के लोगों के बीच नहीं गईं तो यह बाहरी नहीं तो और क्या हैं।'

जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तब से यह बाहरी महिला इस देश की प्रधानमंत्री (PM) बनना चाहती है, लेकिन धन्यवाद देना चाहूंगा उस समय के नेतृत्व को जिन्होंने यह कहा कि किसी बाहरी को इस देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे।

'भारत जोड़ो यात्रा' इस्लामाबाद में होनी चाहिए'

दिनेश ने कहा कि 'भारत जोड़ो यात्रा' इस्लामाबाद में होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि 2024 में पूरे यूपी से कांग्रेस का सफाया होगा, जब तक मोदी जी हैं कांग्रेस, सपा और बसपा की दाल गलने वाली नहीं है।

'राहुल गांधी बहन के गाल पर चुम्मी लेते हैं'

दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी को लेकर भी बयान दिया, उन्होंने पुजारी और तपस्वी वाले बयान पर कहा, 'देश के पुजारियों ने ही इस देश को बनाया है, इन बाहरी लोगों को यहां के संस्कार के बारे में कुछ नहीं पता उनकी उम्र 50 साल हो गई है, लेकिन बहन के गाल पर चुम्मी लेते हैं जिससे प्रियंका गांधी भी असहज महसूस करती हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article