देश

पाकिस्तान पर सीएम योगी का बड़ा हमला, कहा- 'दुनिया को आतंक की भट्टी में झोंकने वाला Pakistan दरिद्रता की सीढ़ी चढ़ रहा है'-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated May 29, 2023, 09:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पाकिस्तान पर बरसे हैं और कहा कि आतंक को लेकर पाकिस्तान का प्रेम ऐसा कि आज एक-एक रोटी को तरस रहा है।

Image

पाकिस्तान पर सीएम योगी का बड़ा हमला

Lucknow में सीएम योगी (CM Yogi) भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) पर जमकर बरसे है। उन्होंने कहा है कि दुनिया को पाकिस्तान ने आतंक की भट्टी में झोंक दिया है। साथ ही कहा कि आज पाकिस्तान एक-एक रोटी को तरस रहा है, इसके उलट भारत की तरक्की का क्या कहना।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का सबसे उपजाउ लैंड पाकिस्तान में गया लेकिन वो संभाल नहीं पाया और आतंकवाद के चलते ये मुल्क आज बर्बादी के कगार पर खड़ा है,

देखिए Times Now Navbharat पर पूरी खबर..

सीएम योगी बोले कि भारत की इकॉनमी पांचवे स्थान पर है, वहीं पाक दरिद्रता की सीढ़ियां पर चढ़ता हुआ नर्क की गर्त में गिरता जा रहा है, पीएम मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत को कोई टेढ़ी नजर से नहीं देख सकता, भारत ने हमेशा अपने पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश की है, आज भारत उसी भाषा में जवाब दे रहा है, भारतीय सीमाएं अब सुरक्षित हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article