देश

फिट इंडिया: पुडुचेरी में मनाई गई ‘संडे ऑन साइकिल’ की वर्षगांठ; मनसुख मांडविया ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश

डॉ. मनसुख मांडविया ने पुडुचेरी में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल की पहली वर्षगांठ के समारोह का नेतृत्व किया। इस मौके पर यहां रॉक बीच पर 1,500 से अधिक प्रतिभागियों ने साइकिल चलाई। इस दौरान केन्द्रीय खेल मंत्री ने फिट इंडिया मोबाइल ऐप कार्बन क्रेडिट प्रोत्साहन का शुभारंभ किया। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन एवं मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने खेल रत्न पुरस्कार विजेता शरथ कमल और पीआर श्रीजेश के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए।

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश। फोटो साभार-PIB

फिट इंडिया अभियान के तहत शुरू किए गए ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम ने अपने एक साल पूरे कर लिए हैं। इसकी पहली वर्षगांठ रविवार को पुडुचेरी में उत्साह और जनभागीदारी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने स्वयं साइकिल चलाकर देशवासियों को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

1,500 से ज्यादा साइकिलिस्ट हुए शामिल

डॉ. मनसुख मांडविया ने पुडुचेरी में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल की पहली वर्षगांठ के समारोह का नेतृत्व किया। इस मौके पर यहां रॉक बीच पर 1,500 से अधिक प्रतिभागियों ने साइकिल चलाई। इस दौरान केन्द्रीय खेल मंत्री ने फिट इंडिया मोबाइल ऐप कार्बन क्रेडिट प्रोत्साहन का शुभारंभ किया। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन एवं मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने खेल रत्न पुरस्कार विजेता शरथ कमल और पीआर श्रीजेश के साथ इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्बन क्रेडिट कमाने वाले साइकिलिस्ट सम्मानित

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस मौके पर उन तीन साइकिलिस्टों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने ‘संडे ऑन साइकिल’ ऐप के जरिए सबसे अधिक कार्बन क्रेडिट अर्जित किए। उन्होंने घोषणा की कि अब हर महीने हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में ऐप के माध्यम से साइकिलिंग की मैपिंग की जाएगी। शीर्ष 1 से 3 स्थान पाने वाले साइकिलिस्टों को प्रोत्साहन स्वरूप साइकिल दी जाएगी।

500 से 8,000 स्थानों तक पहुंचा अभियान

डॉ. मांडविया ने कहा कि जब एक साल पहले इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी, तब केवल 500 लोग इससे जुड़े थे और इसे 5 स्थानों पर आयोजित किया गया था। आज स्थिति यह है कि हर रविवार देशभर में करीब 8,000 स्थानों पर ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। यह अब केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन और जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है।

फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उन्होंने कहा कि लोग इस अभियान से जुड़कर न सिर्फ अपनी फिटनेस का ध्यान रख रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प ले रहे हैं। साइकिल चलाने से कार्बन उत्सर्जन कम होता है, जो जलवायु परिवर्तन से लड़ने में मददगार है।

प्रधानमंत्री की सोच से जुड़ा अभियान

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ‘संडे ऑन साइकिल’ को मोटापे के खिलाफ लड़ाई और स्वस्थ भारत के संकल्प से जोड़ा है। कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पर उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे नियमित रूप से साइकिल चलाकर खुद को फिट रखें और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिव शुक्ला
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article