Jyotiraditya Scindia video: केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके चाहने वाले एक व्यक्ति का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सिंधिया के द्वारा अपने चाहने वाले व्यक्ति को अपने हाथों से शर्ट पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमें सिंधिया के द्वारा उक्त वीडियो में व्यक्ति को व्यक्ति के द्वारा लाई हुई शर्ट के बटन खोलकर सिंधिया पहले उसे व्यक्ति को माला पहनाते हैं और उसके बाद उस व्यक्ति को शर्ट पहनाते हैं।
व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में सिंधिया की जीत के लिए मैंने शर्ट और चप्पल छोड़ रखी थी पर किसी कारणवश सिंधिया लोकसभा चुनाव में जीत नहीं पाए और मैं जब से ही यह प्रण ले लिया था कि जनता के द्वारा सिंधिया जीतकर संसद तक सांसद बनकर नहीं पहुंच जाते जब तक मैं शर्ट और चप्पल नहीं पहनूंगा भले ही कोई भी मौसम रहे।
अब सिंधिया जनता के द्वारा जीतकर सांसद बन चुके हैं
अब सिंधिया जनता के द्वारा जीतकर सांसद बन चुके हैं और अपनी जीत के बाद अशोकनगर क्षेत्र में आए थे तो मैंने उनके हाथ से ही शर्ट पहनी है मेरा यह प्रण अब पूरा हो गया है।
