देश

BhagalPur Bridge Collapse: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- 'पुल गिरने की नैतिक जिम्मेवारी लेकर चाचा भतीजा दें इस्तीफा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2023, 12:20 AM IST

बिहार में भागलपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि यह निर्माणाधीन पुल 2 बार गिर चुका है। नीतीश तेजस्वी में नैतिकता बची हुई है तो वे तुरंत इस्तीफा दें।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने ट्वीट कर कहा-"बिहार में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक और नमूना देख लीजिए। अगुवानी सुल्तानगंज गंगा पुल एक बार फिर गिर गया है। पुल का गिरना भ्रष्टाचार की कहानी चीख-चीख कर बयां कर रही हैं। इस घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए चाचा- भतीजा को इस्तीफा देकर देश के सामने एक मिसाल पेश करना चाहिए।"

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे के विशेष प्रयास से राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने कुछ महीने पहले कार्य को तेजी से बढ़ाने के लिए जलीय जंतुओं के संरक्षण के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए, द्वारा जो रोक लगाई थी उसे हटा लिया गया था। जहां पर पुल गिरा है, वहां डॉल्फिन बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। यह क्षेत्र डॉल्फिन का घर कहा जाता है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने इस संबंध में अधिकारियों से भी कहा है कि पुल गिरने से जलीय जंतुओं को नुकसान आदि की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें।

गौर हो कि रविवार को बिहार में एक पुल देखते ही देखते गंगा नदी में समा गया। भागलपुर और खगड़िया को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा यह पुल पहले भी गिर चुका है। यह पुल फोरलेन है जो गंगा नदी पर बना रहा है। इसका पूरा सुपर स्ट्रक्चर रविवार को अचानक से ताश के पतों की तरह बिखर गया और नदी में जा समाया। भागलपुर के सुल्तानगंज और खगड़िया के बीच गंगा नदी पर बन रहा पुल ताश के पत्तों की तरह बिखर गया, 2014 मैं इस पुल का शिलांन्यास नीतीश कुमार ने किया था।

निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर भी नदी में गिर गया। कई पिलरों के 30 से अधिक स्लैब मतलब तक़रीबन 100 मीटर लंबा हिस्सा ध्वस्त हो गया है। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article