Chennai Metro: मोदी सरकार ने चेन्नई मेट्रो के विस्तार की मंजूरी दे दी है। गुरुवार को कैबिनेट ने चेन्नई मेट्रो के फेस-2 के निर्माण की मंजूरी दे दी है। चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण के तहत 119 किलोमीटर के मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाएगा। जिसपर 63246 करोड़ खर्च होंगे।
चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण में कितने स्टेशन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 63,246 करोड़ रुपये की परियोजना लागत पर चेन्नई मेट्रो के चरण 2 को मंजूरी दे दी है। चरण 2 जो 119 किलोमीटर लंबी परियोजना है, उसे 3 गलियारों में विभाजित किया जाएगा और इसमें 120 स्टेशन होंगे।
टोक्यो मेट्रो की तर्ज पर चेन्नई मेट्रो
आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण में 120 स्टेशन होंगे ताकि अधिक से अधिक लोग अपने घरों से पैदल दूरी के भीतर मेट्रो का उपयोग करने में सक्षम हों। उन्होंने कहा-"यदि आप टोक्यो का उदाहरण देखें, तो आप पैदल दूरी के भीतर हर जगह से मेट्रो प्राप्त कर सकते हैं। इस अवधारणा का उपयोग चेन्नई मेट्रो में किया जाएगा..."
