देश

अनंतनाग में 34 साल बाद फिर से खुला उमा भगवती मंदिर, राजस्थान से आई देवी की मूर्ति

अनंतनाग में उमा भगवती मंदिर लंबे अरसे बाद एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। जिसके बाद उद्घाटन समारोह के दौरान इसे खोल दिया गया। यह मंदिर 34 सालों के बाद खुला है।

Image

उमा भारती मंदिर फिर से खुला

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • उमा भगवती मंदिर फिर से खुला
  • मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद हुआ उद्घाटन
  • भक्तों ने मंदिर की पूजा-अर्चना

Anantnag Uma Bhagwati Temple: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में स्थित उमा भगवती मंदिर 34 साल बाद फिर से खोल दिया गया है। मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य कराने के बाद इसका उद्घाटन समारोह कराया गया। जिसके बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मंदिर में देवी की एक नई मूर्ति स्थापित की गई। जिसे राजस्थान से लाया गया है। मंदिर खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

उद्घाटन में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद

अनंतनाग में देवी उमा का प्राचीन मंदिर एक बार फिर भक्तों के लिए खोल दिया गया है। यह मंदिर 34 सालों के अंतराल के बाद खोला गया है। उमा भगवती मंदिर में 1990 के दशक से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु आया करते थे। इस मंदिर को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की मौजूदगी में रविवार को उद्घाटन समारोह के दौरान खोला गया। मंदिर के लिए राजस्थान से देवी उमा की मूर्ति लाई गई है। जिसे धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच गर्भगृह में स्थापित किया गया।

स्थानीय लोगों ने जाहिर की खुशी

इस खास मौके पर स्थानीय कश्मीरी पंडितों और मुसलमानों ने अपनी खुशी व्यक्ति की। एक मुस्लिम स्थानीय निवासी ने कहा कि "हम अपने पंडित भाइयों की हरसंभव मदद करने के लिए तैयार हैं।" उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि 34 साल बाद मंदिर में कोई धार्मिक समारोह आयोजित किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article