देश

यूपी के बरेली में दो यात्रियों ने रात में नमाज पढ़ने के लिए रुकवा दी बस, मचा हंगामा, Video हुआ Viral

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2023, 09:38 PM IST

बरेली में जनरथ बस को रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर रोककर मुस्लिम यात्रियों को नमाज पढ़वाने वाले रोडवेज के चालक को निलंबित कर दिया गया है वहीं परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है।

Image

मुस्लिम यात्रियों को नमाज पढ़वाने वाले रोडवेज के चालक को निलंबित कर दिया गया है

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, बताया जा रहा है कि बरेली से कोशांबी (Kaushambi) जाने वाली बस के यात्रियों ने बीच सड़क बस रुकवा कर नमाज पड़ी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस घटना के बाद जनरथ बस को रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर रोककर मुस्लिम यात्रियों को नमाज पढ़वाने वाले रोडवेज के चालक को निलंबित कर दिया गया है वहीं परिचालक की संविदा समाप्त कर दी गई है।

आरएम के निर्देश पर बरेली डिपो के एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने यह कार्रवाई की, ट्विटर के जरिये परिवहन निगम के एमडी से शिकायत की गई थी जिसके बाद ये एक्शन लिया गया है।

क्या था ये मामला ये जान लें

बरेली डिपो की जनरथ बस रात 7:30 बजे सवारियां लेकर सेटेलाइट बस स्टैंड से कौशांबी के लिए रवाना हुई थी, बरेली से निकलने के बाद चालक-परिचालक ने रामपुर से पहले सुनसान जगह पर बस को रोक दिया था, काफी देर तक बस न चलने पर यात्रियों ने इसका कारण पूछा तो पता लगा कि दो मुस्लिम यात्री उतरकर बीच सड़क पर नमाज पढ़ रहे हैं।इस पर अन्य यात्रियों ने हंगामा किया जिससे ये मामला सुर्खियों में आया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article