देश

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट, ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत का विरोध करेगा परिवार

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। परिवार ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत का विरोध करेगा।

Image

ट्विशा शर्मा और समर्थ (फाइल फोटो)

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। परिवार ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत का विरोध करेगा। ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को भी खारिज करने की भी मांग परिवार करेगा। शादी के महज 5 महीने में हुई दर्दनाक मौत को ट्विशा के परिवार के वकील संदेहास्पद बता रहे हैं।

ट्विशा शर्मा और सास गिरीबाला सिंह के व्हाट्सएप चैट के हवाले से वकील का बड़ा दावा कहा- 'व्हाट्सएप चैट दर्शाती है कि ट्विशा को दी जा रही थी मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना' कोर्ट में ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की भी मांग उठने की तैयारी भी है।एफआईआर के महज चंद घन्टों में ही गिरीबाला सिंह को मिली एंटीसिपेटरी बेल पर ट्विशा के परिवार के वकील ने सवाल उठाए हैं।

कहा कि आनन फानन में अग्रिम जमानत मिलने से जाहिर होता है कि गिरिबाला सिंह ने पद का दुरुपयोग किया है। ट्विशा के परिवार की याचिका पर एमपी हाई कोर्ट में 22 मई को सुनवाई हो सकती है।

33 साल की ट्विशा भोपाल में अपने ससुराल में मृत पाई गई

33 साल की ट्विशा 12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में मृत पाई गई थी। पुलिस ने एक FIR दर्ज की है, जिसमें उसके पति, वकील समर्थ सिंह, और उसकी सास, रिटायर्ड जिला अतिरिक्त न्यायाधीश (ADJ) गिरिबाला सिंह पर दहेज हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। पति समर्थ सिंह फरार है। परिवार के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, 'हमने भोपाल में संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने ट्विशा के दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए अर्जी दी है।' परिवार का आरोप है कि ट्विशा के शरीर पर उसकी मौत से पहले लगी चोटों के निशान थे।

पति और ससुराल वालों पर मानसिक और शारीरिक शोषण, दहेज उत्पीड़न का आरोप

नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित उनके ससुराल में हुई मौत ने एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उनके परिवार ने उनके पति और ससुराल वालों पर लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक शोषण, दहेज उत्पीड़न और जांच को कमजोर करने के लिए प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। 31 वर्षीय ट्विशा, जो लगभग दो महीने की गर्भवती थीं, 12 मई की रात को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिलीं।

ट्विशा की दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई शादी

उन्होंने दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से शादी की थी, जो सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। यह मामला तब से राजनीतिक और कानूनी रूप से संवेदनशील हो गया है, जिसमें कहा गया कि आरोपी परिवार द्वारा कार्यवाही को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है।

पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस

वहीं इससे पहले ट्विशा के पति समर्थ सिंह को ढूंढने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। समर्थ सिंह के दो मोबाइल फोन बंद हैं। समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह को ढूंढने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। समर्थ का पासपोर्ट रद्द करने की मांग भी पुलिस ने की है। समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। बता दें कि पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और मध्यप्रदेश और प्रदेश के बाहर भी पुलिस सर्चिंग कर रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article