देश

मौत से कुछ समय पहले ट्विशा शर्मा ने पार्लर में बिताए 3 घंटे, 7 हजार का बिल, चेहरे पर नहीं था कोई डर, CCTV ने खड़े किए कई सवाल

Twisha Sharma Case: भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में ट्विशा मौत से कुछ घंटे पहले ब्यूटी पार्लर में सामान्य दिखाई दे रही हैं। इस खुलासे के बाद मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं।

Image

ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आया नया CCTV फुटेज (फोटो: सोशल मीडिया)

Twisha Sharma Case: भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में एक अहम सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने जांच को नया मोड़ दे दिया है। यह फुटेज उस ब्यूटी पार्लर का बताया जा रहा है, जहां ट्विशा अपनी मौत से कुछ घंटे पहले गई थीं। जानकारी के अनुसार, वह करीब तीन घंटे तक पार्लर में रहीं और वहां लगभग 7 हजार रुपये खर्च किए थे। बताया जा रहा है कि ट्विशा दोपहर करीब 3 बजे पार्लर पहुंची थीं और शाम करीब 6 बजे वहां से घर लौटीं। उसी रात उनकी मौत हो गई। शुरुआती तौर पर इस मामले को आत्महत्या बताया गया था, लेकिन अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

आखिर घर लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ?

सामने आए सीसीटीवी फुटेज (tTwisha Sharma CCTV video) में ट्विशा बिल्कुल सामान्य दिखाई दे रही हैं। उनके व्यवहार, चेहरे और बातचीत से ऐसा नहीं लग रहा था कि वह किसी तनाव या डर में थीं। यही वजह है कि अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर घर लौटने के बाद ऐसा क्या हुआ जिससे उनकी मौत हो गई। ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने भी इस मामले में कई अहम बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि ट्विशा ने सामान्य तरीके से सेवाएं लीं और पूरा भुगतान भी किया। मौत के बाद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने उन्हें फोन कर सीसीटीवी फुटेज और पैसों के लेनदेन से जुड़े सबूत मांगे थे। अगले दिन उनके वकील भी पार्लर पहुंचे और जरूरी दस्तावेज और फुटेज अपने साथ ले गए।

सवालों के घेरे में ट्विशा की सास

इस खुलासे के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि ट्विशा की सास को इतनी जल्दी इन सबूतों की जरूरत क्यों पड़ी। क्या यह खुद को बचाने की कोशिश थी या फिर इसके पीछे कोई और वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है। ट्विशा शर्मा 12 मई को कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थीं। उनके परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया है। मामले की जांच अभी जारी है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article