देश

'TI सुनील दुबे को SIT से हटाएं,गिरिबाला के संपर्क में थे'; ट्विशा के परिवार ने दाखिल की याचिका

ट्विशा के परिवार के वकील की ओर से कोर्ट में आवेदन दिया गया है कि कटारा हिल्स थाने के एसएचओ (टीआई) को तत्काल एसआईटी से हटाया जाए।

Image

ट्विशा के परिवार ने TI सुनील दुबे को SIT से हटाने की मांग की (फोटो-X)

भोपाल के बेहद चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है। मामले में पीड़ित परिवार ने कटारा हिल्स थाने के एसएचओ (टीआई) सुनील दुबे को एसआईटी से हटाने की मांग करते हुए कोर्ट में याचिका दाखिल की है। परिवार का आरोप है कि टीआई का नाम उन फोन नंबरों की सूची में शामिल है जिनका संपर्क आरोपी पक्ष से बताया जा रहा है।

परिवार की ओर से पेश वकील ने अदालत में आवेदन देकर कहा कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए टीआई सुनील दुबे को तत्काल एसआईटी से अलग किया जाना चाहिए।

याचिका में दावा किया गया है कि कोर्ट में पेश किए गए 46 मोबाइल नंबरों के रिकॉर्ड में कटारा हिल्स थाने के एसएचओ का नंबर भी शामिल है। आरोप है कि इन नंबरों के जरिए समर्थ और गिरिबाला से बातचीत हुई थी। ऐसे में परिवार का कहना है कि जिन अधिकारियों का नाम संपर्क रिकॉर्ड में सामने आया है, वे जांच टीम का हिस्सा नहीं रह सकते। परिवार ने कोर्ट से मांग की है कि मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एसआईटी का पुनर्गठन किया जाए और संबंधित अधिकारी को तत्काल हटाया जाए।

समर्थ सिंह को 7 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा

इससे पहले, मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट ने शनिवार को 7 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा है। समर्थ सिंह पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे और शुक्रवार को वह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने समर्थ को हिरासत में लिया और भोपाल पुलिस को सौंप दिया।

समर्थ का पासपोर्ट हुआ जमा

ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि पुलिस को आरोपी की 7 दिन की रिमांड मिली है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अंकुर पांडे ने बताया कि पुलिस को समर्थ की 7 दिनों की रिमांड मिली है। पासपोर्ट को लेकर भी कुछ कार्रवाई चल रही थी। आरोपी के वकील ने आज उसका पासपोर्ट जमा कर दिया है। तीन अन्य आवेदन भी लंबित हैं, जिन्हें हमने साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए दायर किया था। इन पर 29 तारीख को सुनवाई होगी।

कल होगा ट्विशा शर्मा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम

वहीं, ट्विशा शर्मा के दोबारा पोस्टमार्टम की तारीख सामने आ गई है। फॉरेंसिंक विशेषज्ञ ने बताया कि एम्स दिल्ली ने पोस्टमार्टम के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है, जो शनिवार की शाम भोपाल के लिए रवाना होगी। बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा के शव का रविवार को दोबारा पोस्टमार्टम होगा।

Makarand Kale
मकरंद काले author

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist ह... और देखें

End of Article