देश

'सच्चाई को जेल में नहीं किया जा सकता बंद', राजू करपड़ा की गिरफ्तारी पर भड़के अरविंद केजरीवाल

AAP Farmer Leader Protest: आम आदमी पार्टी गुजरात के किसान सेल के प्रदेश प्रमुख और किसान नेता राजू करपड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोयक अरविंद केजरीवाल ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में अगर कोई किसानों की आवाज़ उठाए, तो उसे जेल भेज दिया जाता है।

Image

आम आदमी पार्टी गुजरात के किसान सेल के प्रदेश प्रमुख राजू करपड़ा (फोटो साभार: @ArvindKejriwal)

Photo : Twitter

AAP Farmer Leader Protest: आम आदमी पार्टी गुजरात के किसान सेल के प्रदेश प्रमुख और किसान नेता राजू करपड़ा ने एक वीडियो के माध्यम से बोटाद मार्केटिंग यार्ड में चल रहे घोटाले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि बोटाद मार्केटिंग यार्ड में “कळदा” (कटौती) के नाम पर किसानों को लूटने का षड्यंत्र पिछले कई वर्षों से जारी है।

बोटाद मार्केटिंग यार्ड में एक अनोखी प्रणाली थी- एक बार बोली लगने के बाद व्यापारी किसान से कहता है कि हमारा जिन (गिन्निंग फैक्ट्री) 10-15 किमी दूर है, कपास वहीं ले जाओ। जब किसान अपने खर्च पर कपास वहां ले जाता है तो वहां मौजूद व्यक्ति कहता है कि कपास की क्वालिटी खराब है और 100-200 रुपये कम दाम देता है। (1500 दाम तय होता तो कभी 1100-1200 भी कर देते और इसमें भी बिचौलिए आ जाते) यही “कळदा” कहा जाता है।

दो साल पहले किसानों की शिकायतों पर जब वे टीम के साथ वहां पहुंचे तो कुछ घंटों के लिए यार्ड को बंद कराया गया था। बाद में “समाधान” के बहाने उनकी गिरफ्तारी की गई, लेकिन किसानों ने आंदोलन जारी रखा और यार्ड बंद रखा। अब पिछले दस दिनों से किसानों की नई शिकायतें मिल रही हैं कि फिर से वही “कळदा” (कटौती) का खेल शुरू हो गया है।

जब धरने पर बैठ गए राजू करपड़ा

राजू करपड़ा ने 9 अक्टूबर की सुबह फेसबुक पर पोस्ट की कि 10 अक्टूबर को किसानों के साथ बोटाद यार्ड पहुंचेंगे। इसके बाद APMC अधिकारियों ने मीटिंग बुलाकर मीडिया में बयान दिया कि अब “कळदा” नहीं होगा। जब आम आदमी पार्टी के नेता राजू करपड़ा हजारों की संख्या में किसानों के साथ वहां पहुंचे तो मार्केटिंग यार्ड के चैयरमेन ने सबके सामने कहा कि “अब से “कळदा” नहीं होगा, किसानों को जो दाम कहा गया होगा वही दाम मिलेगा। और अगर किसी व्यापारी के खिलाफ “कळदा” की कंप्लेन आई है, तो उसके खिलाफ जांच करके दो दिन में उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा”

मार्केटिंग यार्ड के अध्यक्ष ने जो बात कही उस बात को राजू करपड़ा ने लिखित में मांगा लेकिन मार्केटिंग यार्ड के अध्यक्ष ने लिखित में देने से मना कर दिया इस वजह से अभी राजू करपड़ा हजारों की संख्या में किसानों के साथ धरने पर बैठे गए। इस दौरान मामला शांत न होता देख बीती रात 3 बजे गुजरात पुलिस राजूभाई करपड़ा को ही गिरफ्तार करके ले गई।

केजरीवाल ने क्या कुछ कहा?

राजूभाई करपड़ा की गिरफ्तारी पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के राज में अगर कोई किसानों की आवाज़ उठाए, तो उसे जेल भेज दिया जाता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “गुजरात के मार्केटिंग यार्डों में किसानों के साथ खुला अन्याय हो रहा है। मेहनत से उगाई फ़सल का सही दाम नहीं मिल रहा, उल्टा भाजपा नेताओं ने यार्डों पर कब्ज़ा कर किसानों को परेशान कर रखा है।”

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article