देश

VIDEO:...जब सदन बना फाइट क्लब! BJP वालों से जा भिड़े ये MLAs, देखें कैसे टेबल पर चढ़ मचाने लगे उत्पात

  • Curated by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 7, 2023, 03:42 PM IST

Tripura Assembly Ruckus Viral Video: सदन के अध्यक्ष ने उस दौरान कुछ बाकी महत्वपूर्ण मसलों के बाद उनसे बात करने के लिए कहा, पर विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। यही वजह रही कि सदन से आक्रामक रवैया अपनाने वाले पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

Image

त्रिपुरा विधानसभा में हंगामे के दौरान का दृश्य। (वीडियो स्क्रीनग्रैबः एएनआई)

Tripura Assembly Ruckus Viral Video: नॉर्थ ईस्ट के त्रिपुरा की विधानसभा में शुक्रवार (सात जुलाई, 2023) को जमकर बवाल हुआ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तिपरा मोतहा पार्टी (टीएमपी) के विधायक इस दौरान आपस में भिड़ गए थे। कुछ इस दौरान टेबल पीटने लगे, जबकि उनमें से कुछ बड़ी मेज पर चढ़कर हल्ला मचाने लगे थे। अगरतला स्थित सदन इस दौरान मानो किसी फाइट क्लब जैसा लग रहा था।

दरअसल, विपक्षी दल के नेता अनिमेष देब वर्मा ने बागबासा विधानसभा से बीजेपी विधायक जादव लक नाथ की ओर से पॉर्न फिल्म देखने के मुद्दे पर सवाल उठाया था। सदन के अध्यक्ष ने उस दौरान कुछ बाकी महत्वपूर्ण मसलों के बाद उनसे बात करने के लिए कहा, पर विपक्षी दलों के विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। यही वजह रही कि सदन से आक्रामक रवैया अपनाने वाले पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

देखें, सदन में उस दौरान क्या हुआ?:

समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में एक अफसर ने बताया कि विस की कार्यवाही में ‘‘बाधा डालने’’ को लेकर पांच विधायक निलंबित किए गए, जिसके विरोध में विपक्षी दलों ने सदन से बहिर्गमन किया था।

अधिकारी के अनुसार, विधानसभा अध्यक्ष विश्वबंधु सेन ने सदन में ‘‘व्यवधान पैदा’’ करने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक नयन सरकार, कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और टिपरा मोथा के तीन विधायकों को दिन भर के लिए निलंबित कर दिया।

टिपरा मोथा के निलंबित विधायकों में बृस्वकेतु देबबर्मा, नंदिता रियांग और रंजीत देबार्मा शमिल हैं। विधानसभा के अध्यक्ष के इस फैसले के विरोध में विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द