देश

Delhi Metro Liquor News: दिल्ली मेट्रो में अब ले जा सकेंगे शराब, बस इस बात का रखना होगा ध्यान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 03:54 PM IST

Delhi Metro Liquor News: दिल्ली मेट्रो में अब शराब के साथ यात्रा की इजाजत दी गई है। यात्री अपने साथ दो सीलंबद शराब की बोतल के साथ यात्रा कर सकते हैं।

Image

दिल्ली मेट्रो में अब शराब के साथ यात्रा की इजाजत

Delhi Metro Liquor News: दिल्ली मेट्रो में अब शराब के साथ यात्रा की इजाजत दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने हाल ही में घोषणा की कि ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री अब शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जा सकते हैं। लेकिन मेट्रो परिसर के अंदर शराब पीना अभी भी सख्त वर्जित है।समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह निर्णय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और डीएमआरसी के अधिकारियों की एक समिति द्वारा पहले के आदेश की समीक्षा के बाद आया, जिसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर ट्रेनों में शराब ले जाना प्रतिबंधित था।हालांकि, बाद में सीआईएसएफ और डीएमआरसी के अधिकारियों की एक समिति ने सूची की समीक्षा की और संशोधित सूची के अनुसार एयरपोर्ट एक्सप्रेस के प्रावधानों के अनुरूप दिल्ली मेट्रो में प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति दी गई है।

2 सीलबंद शराब की बोतल की इजाजत

एक ट्विटर यूजर यह भी पूछा था कि क्या वह मेट्रो में शराब ले जा सकता है जो द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी को जोड़ने वाली ब्लू लाइन पर यात्रा कर रहा है। जिस पर डीएमआरसी ने जवाब दिया हां, दिल्ली मेट्रो में शराब की 2 सीलबंद बोतलों की अनुमति है। यदि किसी यात्री को नशे में अभद्र व्यवहार करते हुए पाया जाता है, तो अधिकारियों ने संकेत दिया कि उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि इसने मेट्रो यात्रियों को मर्यादा बनाए रखने की जरूरत है। मेट्रो यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा करते समय उचित मर्यादा बनाए रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article