
Train Accident in Bihar Updates: नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर में पटरी से उतरी, 4 की मौत, 70 घायल, कई की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती
Train Accident in Bihar Live Updates: बिहार के बक्सर में दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express Train Accident) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, ये ट्रेन जिसका नंबर 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार से कामाख्या तक जा रही थी, बिहार के बक्सर में ये ट्रेन हादसे का शिकार हो गई जहां ये हादसा हुआ वो दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास है और ट्रेन बक्सर से आरा की ओर निकली थी, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की कई बोगियां पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 70 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायलों एम्स में भर्ती कराया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बचाव अभियान पूरा हो गया है। हम ट्रेन के पटरी से उतरने के कारणों का पता करेंगे।