Top News Today 9 June 2023: योगी के मुरीद हुए संजय राउत, राजस्थान में पायलट बना सकते हैं नई पार्टी, शरद पवार को मिली धमकी; पढें आज शाम तक की बड़ी खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 9, 2023, 06:01 PM IST

Top News Today 9 June 2023: महाराष्ट्र के नासिक जिले के घोटी कस्बे में उस वक्त तनाव पैदा हो गया जब कुछ स्थानीय लोग एक थाने के बाहर जमा हो गए और एक व्यक्ति के फेसबुक पोस्ट को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Top News Today 9 June 2023: शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत, योगी मॉडल के मुरीद होते दिख रहे हैं। कोल्हापुर में भड़की हिंसा के बाद संजय राउत ने कहा है कि ऐसे असामाजिक तत्वों को ठोक देना चाहिए, जैसा कि यूपी में हो रहा है। वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार को जान से मारने की धमकी मिली है। महाराष्ट्र पुलिस की ओर से इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया गया कि यह धमकी सोशल मीडिया पर दी गई और मामले को संज्ञान में लेते हुए मुंबई पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है। वहीं राजस्थान में राहुल गांधी की पहल के बाद भी कांग्रेस में कलह शांत होती नहीं दिख रहा है और अटकलें हैं कि सचिन पायलट नई पार्टी बना सकते हैं। पढ़ें आज की बड़ी खबरें

top news today, today news update

पढ़ें 9 जून 2023 की बड़ी खबरें

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा को लेकर शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने शिंदे सरकार पर बड़ा हमला बोला है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब विवाद के लिए और बाद में हुई हिंसा के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। राउत ने आगे आरोप लगाया कि हिंसा के लिए राज्य का गृह विभाग और मुख्यमंत्री भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि ऐसी हिंसा के आरोपियों को तो ठोक देना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एलजी वीके सक्सेना ने भरी सभा में आईना दिखा दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला दिल्ली की GGSIPU के कैंपस उद्घाटन से जुड़ा हुआ है। इस उद्घाटन समारोह के दौरान अरविंद केजरीवाल को भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा और जमकर मोदी-मोदी के नारे लगे। हाल ये हुआ है कि केजरीवाल को अपना भाषण पूरा करने के लिए हाथ तक जोड़ना पड़ गया।

End of Feed