देश

महाराष्ट्र के घोटी में फेसबुक पोस्ट को लेकर तनाव, बवाल की आशंका के बीच हिरासत में आरोपी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 9, 2023, 05:34 PM IST

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम को हुई और बाद में पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Image

Maharashtra police

Tension over Facebook Post: महाराष्ट्र के नासिक जिले के घोटी कस्बे में उस वक्त तनाव पैदा हो गया जब कुछ स्थानीय लोग एक थाने के बाहर जमा हो गए और एक व्यक्ति के फेसबुक पोस्ट को लेकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि फेसबुक पोस्ट से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस लगी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम को हुई और बाद में पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घोटी में तनावपूर्ण स्थिति

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक व्यक्ति के फेसबुक पोस्ट को लेकर घोटी में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। उस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर कुछ संपादित तस्वीरें पोस्ट कीं, जो वायरल हो गईं और उसके बाद तनाव पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग शाम में घोटी थाने के बाहर एकत्र हो गए और उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। बहरहाल, पुलिस शांति कायम करने में कामयाब रही।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, जिसका उद्देश्य किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया था और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

इससे पहले, महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में मंगलवार को उस समय तनाव व्याप्त हो गया था जब दो लोगों ने कथित रूप से 18वीं शताब्दी के मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की तस्वीर को आपत्तिजनक ऑडियो संदेश के साथ सोशल मीडिया पर अपने स्टेटस के रूप में लगाया था। (भाषा इनपुट)

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!