देश

झारखंड: धनबाद में कोल माइन धंसा, एक की मौत, कई के फंसे होने आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 9, 2023, 04:55 PM IST

Coal mine collapse in Dhanbad: झारखंड के धनबाद में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के एक कोल माइन का एक हिस्सा धंस जाने के एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई लोग फंसे हुए है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Image

धनवाद में कोल माइन ढहा, कई लोग फंसे

Photo : ANI

Coal mine collapse in Dhanbad: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की खुली खदान का एक हिस्सा शुक्रवार को धंस जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। मीडिया से बात करते हुए धनबाद के सीनयिर एसपपी संजीव कुमार ने कहा कि बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की खुली खदान का एक हिस्सा ढह गया। एक शव बरामद किया गया है। कई मौतों का सत्यापन किया जा रहा है। हम बीसीसीएल की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जोरापोखर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर बिनोद उरांव ने कहा कि यह खदान भौरा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ऐसा लगता है कि अवैध खनन चल रहा था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक, हमारे पास मरने वालों की संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!