Top News Today, 26 May 2023: नई संसद और सेंगोल विवाद पर BJP ने कांग्रेस को दिखाया आइना, पासपोर्ट मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत; आज शाम तक की अहम और बड़ी खबरें

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 26, 2023, 06:04 PM IST

Top News Today, 26 May 2023:नया पासपोर्ट जारी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिली है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीन साल के लिए उन्हें NOC दी है। मानसून को लेकर मौसम विभाग (IMD)का ताजा अपडेट आया है।

Top News Today, 26 May 2023: नए संसद भवन पर मचे हंगामे के बीच अब कांग्रेस ने सेंगोल को लेकर मोदी सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि माउंटबेटन, राजाजी और नेहरू द्वारा इस राजदंड को भारत में ब्रिटिश सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक के रूप में बताने का कोई दस्तावेजी साक्ष्य नहीं है। इस संबंध में सभी दावे पूरी तरह से बोगस हैं। कुछ लोगों ने इस योजना को तैयार किया और और व्हाट्सएप के जरिए फैला दिया। इस मामले को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा पटलटवार किया है। वहीं पासपोर्ट मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वहीं दिल्ली और केंद्र के बीच छिड़े विवाद के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल होने का फैसला किया है। पढ़ें आज शाम तक की अहम और बड़ी खबरें

top news, 26 may news in hindi, hindi news

पढ़ें आज दिन भर की अहम और बड़ी खबरें

नए संसद भवन के बाद अब कांग्रेस ने सेंगोल को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि इतिहास में ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि सेंगोल को स्वतंत्रता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर जवाहरलाल नेहरू को सौंपा गया था। कांग्रेस के इस दावे के बाद अब नई सियासी जंग छिड़ती दिख रही है। कांग्रेस और बीजेपी में पहले से ही नई संसद के उद्घाटन को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है।

क्या देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू राजदंड सेंगोल को छड़ी के तौर पर इस्तेमाल किया करते थे। इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता लोकेश जिंदल टाइम्स नाउ नवभारत की बहस से भागते नजर आए। उन्होंने कहा कि सेंगोल राष्ट्रीय धरोहर है और उसे म्यूजियम में रखा गया था। लेकिन इस सवाल का जवाब वो नहीं दिए कि सेंगोल का इस्तेमाल नेहरू जी छड़ी के तौर पर करते थे। सेंगोल के बारे में कांग्रस के कद्दावर नेता जयराम रमेश ने कहा कि इस बात के साक्ष्य नहीं है कि उसे सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक माना जाता था।

End of Feed