देश

नए पासपोर्ट मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से राहत, तीन साल के लिए मिली NOC

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2023, 01:41 PM IST

Rahul Gandhi passport : नया पासपोर्ट जारी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिली है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीन साल के लिए उन्हें NOC दी है। बता दें कि कांग्रेस नेता ने अपने लिए नया पासपोर्ट जारी करने के लिए एनओसी की मांग करते हुए कोर्ट में अर्जी दायर की थी। उनकी इस अर्जी का विरोध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने किया था।

Image

पासपोर्ट मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत।

Photo : PTI

Rahul Gandhi passport : नया पासपोर्ट जारी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोर्ट से राहत मिली है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने तीन साल के लिए उन्हें NOC दी है। बता दें कि कांग्रेस नेता ने अपने लिए नया पासपोर्ट जारी करने के लिए एनओसी की मांग करते हुए कोर्ट में अर्जी दायर की थी। उनकी इस अर्जी का विरोध भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने किया था।

संसद सदस्यता जाने के बाद राहुल ने अपना पासपोर्ट सरेंडर किया

'मोदी सरनेम' वाले मानहानि मामले में सूरत के मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा दो साल की सजा होने पर संसद की सदस्यता से राहुल गांधी अयोग्य करार दे दिए गए। संसद की सदस्यता जाने के बाद उन्हें अपना राजनयिक पासपोर्ट सरेंडर करना पड़ा। अब नया सामान्य पासपोर्ट जारी करने के लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कांग्रेस नेता ने अदालत से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने की मांग की।

कोर्ट ने आंशिक राहत दी

न्यायाधीश ने राहुल की वकील से कहा, ‘मैं आंशिक रूप से आपकी अर्जी मंजूर कर रहा हूं। दस वर्ष के लिए नहीं बल्कि तीन वर्ष के लिए।’ राहुल नेशनल हेराल्ड मामले में आरोपी हैं। उन्होंने दस वर्ष की अवधि के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी करने के वास्ते अनापत्ति प्रमाणपत्र का अनुरोध किया था।

कांग्रेस नेता को अमेरिका जाना है

दरअसल, राहुल गांधी को अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जाना है। रिपोर्टों के मुताबिक आगामी चार चून को उन्हें न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डेन में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करेंगे। अमेरिका में यह उनकी पहली रैली होगी। अमेरिका में कांग्रेस नेता का कार्यक्रम करीब एक सप्ताह का है।

स्वामी ने पासपोर्ट जारी करने का विरोध किया

वहीं, सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल के इस नए पासपोर्ट का विरोध किया है। भाजपा नेता ने कहा है कि राहुल गांधी को विदेश यात्रा की यदि इजाजत दी जाती है तो नेशनल हेराल्ड केस में जारी जांच प्रभावित हो सकती है। गौरतलब है कि नेशनल हेराल्ड केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article