Top News Today 16 June 2023: मोदी सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलने का फैसला किया है। मोदी सरकार ने नए नाम की घोषणा भी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को धार देने के लिए गुरु मंत्र देंगे। पार्टी के 3000 नेताओं को जीत का मंत्र देंगे। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। बारिश पर चक्रवात बिपरजॉय का भी असर होने की संभावना जताई गई है। बंगाल हिंसा पर सीएम ममता बनर्जी ने सीपीएम, कांग्रेस और बीजेपी पर निशाना सादा। पढ़ें आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें-
पढ़ें आज की बड़ी खबरें
मोदी सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलने का फैसला किया है। मोदी सरकार ने नए नाम की घोषणा भी कर दी है। मोदी सरकार के इस फैसले को लेकर कांग्रेस भड़की दिख रही है। उसने इस मामले पर सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला है और इसे बदले की राजनीति करार दिया है।
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। इससे प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत मिली। वैसे मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए बारिश का अनुमान जताया था। आज की बारिश पर चक्रवात बिपरजॉय का भी असर हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल में पार्टी के बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को धार देने के लिए पीएम गुरु मंत्र देंगे। पार्टी के चयनित 3000 मंडल स्तर के नेताओं को पीएम जीत का मंत्र देंगे।
पश्चिम बंगाल में अगले महीने होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद हिंसा और आगजनी में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और कई अन्य घायल हो गए। इसके एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि आज बंगाल में शांति नहीं है, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि सीपीआई (एम) के शासन के दौरान यह कैसा था?
भारतीय जनता पार्टी ने हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि बंगाल में पहले की सरकार ने इसी तरह की हिंसा का सहारा लिया था।
किसी देश की तरक्की की पहली पहचान उस देश की सड़कें होती हैं। बेहतरीन सड़कों से न सिर्फ नागरिकों को आवागमन में आसानी होती है, बल्कि वाहनों से सामान की आवाजाही भी बेहतर होती है। ये सीधे अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है। बेहतर सड़कों के बिना आर्थिक तरक्की संभव नहीं है। इसी के मद्देनजर पिछले कुछ वर्षों में देश में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है।
आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने रामचरित मानस पर अजब बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। दानापुर से आरजेडी विधायक यादव ने कहा कि रामचरित मानस किसी मस्जिद में लिखी गई थी। दिलचस्प बात यह है कि आरजेडी की प्रमुख सहयोगी जद (यू) ने खुद को विवादास्पद टिप्पणी से अलग कर लिया है। राजद विधायक ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, मस्जिद में बैठकर रामचरितमानस लिखा गया, तो हिंदुत्व खतरे में नहीं था? यादव यहीं नहीं रुके और आगे कहा कि अगर आपको हिंदुत्व का हिस्सा बनना है तो सभी मुसलमानों को पार्टी से निकाल दें।
फिल्म आदिपुरुष को लेकर नेपाल में विवाद पनप गया है। वहां के काठमांडू में महापौर बालेंद्र शाह ने महाकाव्य रामायण पर बनी फिल्म “आदिपुरुष” से संवाद का एक हिस्सा न हटाने तक नेपाल की राजधानी में हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर बैन लगाने की गुरुवार (15 जून, 2023) को घोषणा की। हालांकि, महापौर ने बदलाव करने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
