देश

Top News @2PM 29 April 2023: आजम खान ने फिर दिया भड़काऊ भाषण, Byju पर ED का छापा, पढ़ें प्रमुख समाचार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 29, 2023, 01:53 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 29 April 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

Top News @2PM 29 April 2023: आजम खान ने फिर दिया भड़काऊ भाषण, Byju पर ED का छापा, पढ़ें प्रमुख समाचार

Top Headlines @2PM: माफिया अतीक अहमद के बाद अब मुख्तार अंसारी की बारी है। उनके खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट गैंगेस्टर एक्ट मामले में आज सजा का ऐलान करेगी। पहलवानों के आरोप पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इन सबके बीच उन्होंने कहा कि यह पद उन्हें जनता के आशीर्वाद से मिला है। अपराधी बनकर वो इस्तीफा नहीं देंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी कमर कसकर उतर चुके हैं। बीदर के हुमनाबाद में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बायजू पर ईडी ने छापा मारा है। आजम खान ने फिर भड़काऊ भाषण दिया। नीचे डिटेल में पढ़ें आज 2 बजे तक खबरें

रामपुर की एक सभा में आजम खान ने अतीक अहमद का नाम तो सीधे सीधे नहीं लिया। लेकिन क्या यह चाहते हो कोई और कनपटी पर गोली मारकर चला जाए। उन्होंने कहा कि जब वो सरकार में थे तो रामपुर के लिए सरकारी खजाना खुला रहता था। पूरी खबर पढ़ें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के मामले में रवींद्रन बायजू और उनकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के बेंगलुरु में स्थित तीन जगहों (2 बिजनेस और 1 आवासीय) में तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की है। पूरी खबर पढ़ें

2007 में कायम गैंगस्टर केस में गाजीपुर की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। अदालत ने मुख्तार अंसारी को 10 साल की जेल और पांच लाख का जुर्माना लगाया है। पूरी खबर पढे़ं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी उतर चुके हैं। बीदर के हुमनाबाद में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गाली उनकी संस्कृति का हिस्सा है, जनता अपने मत के जरिए कांग्रेस को जवाब देगी। पूरी खबर पढ़ें

पहलवानों के आरोप पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इन सबके बीच उन्होंने कहा कि यह पद उन्हें जनता के आशीर्वाद से मिला है। अपराधी बनकर वो इस्तीफा नहीं देंगे। पूरी खबर पढ़ें

बिहार के सासाराम हिंसा मामले में पुलिस ने भाजपा के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद और मोहम्मद शाहनवाज आलम को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ कोर्ट ने गैर जामनतीय वारंट जारी किया था। पूरी खबर पढ़ें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मई के महीने में उत्तर भारत का मौसम सुहाना रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में गर्मी से राहत जारी रहेगी, इन राज्यों के कई इलाकों में बारिश की भी संभावनाएं हैं। पूरी खबर पढ़ें

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की अर्जी पर गुजरात हाईकोर्ट सुनवाई करेगा। इससे पहले सूरत सेशंस कोर्ट ने उनकी सजा माफी की अर्जी खारिज को कर दिया। सेशंस कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर मुहर लगा दी थी। पूरी खबर पढ़ें

रूस-यूक्रेन के बीच जंग छिड़े एक साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है। दोनों शहरों में भारी तबाही हुई है और दोनों ओर जान-माल का नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बावजूद न ही यूक्रेन झुकने को तैयार है और न ही रूस रुकने को। ऐसे में दोनों देशों के बीच जारी इस संघर्ष के खत्म होने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर फिर से हमला बोला है। पूरी खबर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 30 अप्रैल (रविवार) को सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडिया, डीडी न्यूज, और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर सुन सकते हैं। हिंदी में ब्रॉडकास्ट के बाद आकाशवाणी द्वारा इस कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारण किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article