देश

Weather Update: बादलों ने जमाया डेरा, होने वाली है झमाझम बारिश; जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 29, 2023, 08:00 AM IST

IMD Weather forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मई के महीने में उत्तर भारत का मौसम सुहाना रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में गर्मी से राहत जारी रहेगी, इन राज्यों के कई इलाकों में बारिश की भी संभावनाएंं है।

Image

दिल्ली-एनसीआर में आज सुहाना रहेगा मौसम

Photo : BCCL

IMD Weather forecast: अप्रैल का महीना लगभग पूरा बीत चुका है और दो दिन बाद से मई की शुरुआत भी हो जाएगी। हालांकि, शुरुआती दिनों को छोड़ दें तो आखिरी के 15 दिन इस महीने मौसम (Weather) सुहाना ही रहा है। मौसम वैज्ञानिकों (IMD Weather) की मानें तो आगे भी गर्मी से राहत जारी रहेगी और मई के शुरुआती महीनों में झमाझम बारिश (Rain Fall) देखने को मिल सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में बादलों ने डेरा जमा रखा है, जिस कारण यहां गर्मी से राहत मिल रही है और जल्द ही बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में भी बारिश संभव है।

दिल्ली में हो सकती है बूंदाबादी

भारतीय मौसम विभाग (Mausam Vibhag) के अनुसार, दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत जारी रहेगी। मौसम पूर्वानुमान (Weather Forecast) के अनुसार, 29 अप्रैल (आज) दिल्ली-NCR समेत आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश (Rain Fall) भी हो सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली (Delhi weather) में आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। इस कारण तापमान (Temperature) में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान और नीचे गिर सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में भी आज का मौसम सुहाना रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों (IMD) के मुताबिक, राजधानी लखनऊ(Lucknow) में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है, वहीं गरज (Thunderstorm) के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है, जिससे शुक्रवार के मुकाबले तापमान में भी कमी आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम सुहाना बना रहेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

इन राज्यों में भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के अलावा झारखंड, बिहार, तमिलनाडु, तेलंगाना में भी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले सात दिनों तक मौसम सुहाना रहेगा और गर्मी से राहत जारी रहेगी।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'