बिजनेस

Byju पर ED की छापेमारी, FEMA से जुड़ा है मामला

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 29, 2023, 12:30 PM IST

ED conducts searches Offices Home Raveendaran Byju in Bengaluru:प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के मामले में रवींद्रन बायजू और उनकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के बेंगलुरु में स्थित तीन जगहों (2 बिजनेस और 1 आवासीय) में तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की है।

Image

रवींद्रन बायजू

Photo : BCCL

ED conducts searches Offices Home Raveendaran Byju: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के मामले में रवींद्रन बायजू और उनकी कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड के बेंगलुरु में स्थित तीन जगहों (2 बिजनेस और 1 आवासीय) में तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की है।

सर्च में हुआ ये खुलासा

कंपनी बायजूज के नाम से पॉपुलर ऑनलाइन एजुकेशन पोर्टल चलाती है। रिपोर्ट के मुताबिक तलाशी और जब्ती कार्रवाई के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त किए गए हैं। सर्च में पता चला है कि एड-टेक यूनिकॉर्न को 2011-2023 के दौरान 28,000 करोड़ रुपये (लगभग) का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ है। इसके अलावा, कंपनी ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के नाम पर इसी अवधि के दौरान विभिन्न विदेशी न्यायालयों को मोटे तौर पर 9,754 करोड़ रुपये भेजे हैं।

शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई

बायजू और उनकी फर्म थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड ने विज्ञापन और मार्केटिंग खर्च के नाम पर लगभग 944 करोड़ रुपये बुक किए हैं, जिसमें विदेशी अधिकार क्षेत्र में भेजी गई राशि भी शामिल है। इसके अलावा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 से अपने वित्तीय विवरण तैयार नहीं किए हैं और प्रेस बयान के अनुसार खातों का ऑडिट नहीं किया गया है। कुछ निजी व्यक्तियों से प्राप्त कई शिकायतों के आधार पर Byju प्लेटफॉर्म के खिलाफ जांच हुई है।

प्रेस बयान में कहा गया है कि ईडी द्वारा की गई जांच के दौरान, संस्थापक बायजू रवींद्रन को कई समन जारी किए गए थे, हालांकि, वह टालमटोल करते रहे। आगे की जांच जारी है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article