देश

पहलवानों के आरोप पर बोले बृज भूषण शरण सिंह, अपराधी बन कर इस्तीफा नहीं देना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2023, 11:25 AM IST

brijbhushan newsपहलवानों के आरोप पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इन सबके बीच उन्होंने कहा कि यह पद उन्हें जनता के आशीर्वाद से मिला है। अपराधी बनकर वो इस्तीफा नहीं देंगे।

Brijbhushan news: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और बीजेपी के सांसद बृज भूषण शरण सिंह का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, जांच एजेंसियों को वो पूरा सहयोग देंगे। लेकिन इस मामले में राजनीति की जा रही है। वो पूरी तरह निर्दोष हैं। अगर इनके पिछले बयानों को देखें तो इन लोगों ने इस्तीफे की मांग की थी। इस्तीफा बड़ी बात नहीं। लेकिन अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं, वैसे भी उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। इन लोगों के कहने पर ही जांच कमेटी बनी। जांच कमेटी में एक लोगों को शामिल किया गया जिसके खिलाफ वो आवाज उठा सकते थे। लेकिन ऐसा उन्होंने किया। आखिर यह लोग अलग अलग मुद्दे को उठा रहे हैं। सवाल उनके इस्तीफे का नहीं है, वो कुर्सी से चिपके रहने वाले शख्स नहीं है।

राजनीति से प्रेरित है मामला

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अदालत के फैसले का वो तहे दिल से सम्मान करते हैं। जांच एजेंसी की रिपोर्ट आने से पहले इन लोगों ने धरना दिया। इन लोगों की मांग पर एफआईआर दर्ज की गई। उन्हें यह भी मंजूर नहीं। सवाल यह है कि वो इन लोगों की कृपा से सांसद और अध्यक्ष नहीं बना हूं। उनके क्षेत्र की जनता ने 6 बार सांसद बना। सवाल यह है कि एक ही अखाड़ा और एक ही परिवार धरने पर है। हकीकत यह है कि हरियाणा के ज्यादातर खिलाड़ी उनके साथ हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि इसके पीछे कुछ उद्योगपतियों और कांग्रेस का हाथ है आज आपने देख भी लिया। सवाल यह है कि विनेश फोगाट ने तो उन्हें अध्यक्ष नहीं बनाया है। सवाल यह है कि आज से 12 साल पहले जो लोग आरोप लगाते हैं उन्होंने शादियों में बुलाया, जोड़े में फोटो खिंचवाई, आशीर्वाद लिया तब तो दिक्कत नहीं थी। लेकिन अब क्या हुआ। उन्होंने देश में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए काम किया है और आगे करते भी रहेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'