Top News Today, 21 May 2023: मानसून को लेकर नई भविष्यवाणी, विपक्षी एकता के लिए फिर दिल्ली में नीतीश, पापुआ न्यू गिनी में PM का भव्य स्वागत

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 21, 2023, 06:35 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 21 May 2023: आज शाम छह बजे तक के प्रमुख समाचार आपके लिए पेश कर रहे है। जानिए देश दुनिया की बड़ी खबरें।

Top News Today, 21 May 2023: जी7 समिट में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान से सीधे पापुआ न्यू गिनी के दौरे चले गए हैं। उधर विपक्ष को एक करने में जुटे नीतीश कुमार ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश लाए जाने पर केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी दल अगर राज्यसभा में आए साथ तो 2024 से पहले सेमीफाइनल हो जाएगा। भारत के मौसम को लेकर नई भविष्यवाणी सामने आई हैं। पढ़िए, आज के अहम समाचार:-

Top News Headlines Today in Hindi, Top News Headlines, Top News Today, Top News

पढे़ं आज की खबरें

पापुआ न्यू गिनी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है, वहां के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे खुद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे खास बात ये रही है कि वहीं एयरपोर्ट पर पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने PM Modi के पैर छुए, वहीं पीएम मोदी ने उनका गले लगाकर अभिवादन स्वीकार किया। ध्यान रहे कि सामान्य तौर पर पापुआ न्यू गिनी में सूरज ढलने के बाद पहुंचने वाले मेहमानों का पारंपरिक सम्मान नहीं किया जाता है लेकिन पीएम मोदी इस मामले में अपवाद रहे और उन्हें खुद पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री रिसीव करने एयरपोर्ट आए और उन्होंने पीएम मोदी के पैर भी छुए।

कुछ मामलों के असर तात्कालिक और दूरगामी दोनों होते हैं। दिल्ली में आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग के बारे सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने अरविंद केजरीवाल सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया था। लेकिन शुक्रवार यानी 18 मई को केंद्र सरकार ने अध्यादेश के जरिए दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर को और ताकत दे दी। इस मामले पर आम आदमी पार्टी सुप्रीम कोर्ट में दोबारा जाने की बात कह रही है।

End of Feed