देश

G20 मीटिंग से पहले जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, जी-20 मेहमानों का गुलमर्ग दौरा रद्द, देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated May 21, 2023, 05:59 PM IST

Gulmarg Visit of G-20 Guests: सुरक्षा कारणों के चलते जी 20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप का अब गुलमर्ग दौरा रद्द कर दिया गया है, समिट से पहले जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार किया गया है।

Image

G20 समिट से पहले जम्मू-कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

G-20 Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 22 मई से जी-20 बैठक (G-20 Summit) शुरू हो रही है उससे एक दिन पहले NIA ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को अरेस्ट किया है आतंकी की पहचान कुपवाड़ा जिले के मोहम्मद उबैद मलिक के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि उबैद पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद कमांडर के लगातार संपर्क में था वो आतंकी संगठन को भारतीय सैनिकों और सुरक्षा बलों की गतिविधियों के बारे में जानकारियां दे रहा था।

वहीं ताजा घटनाक्रम में जम्मू-कश्मीर में सोमवार यानी 22 मई से शुरू हो रहे जी-20 समिट की बैठक से ऐन पहले प्रशासन ने कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया है। सुरक्षा कारणों के चलते जी 20 टूरिज्म वर्किंग ग्रुप का अब गुलमर्ग दौरा रद्द कर दिया गया है। यात्रा शेड्यूल में पहले उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग स्थित फेमस स्की रिसॉर्ट और दाचीगाम वाइल्डलाइफ सेंचुरी जाने का कार्यक्रम रखा गया था।

G20 समिट के दौरान आतंकी हमले को दोहराने की साजिश!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठनों ने गुलमर्ग में जी 20 समिट के दौरान आतंकी हमले को दोहराने की साजिश रची है, गौर हो कि

श्रीनगर स्थित एसकेआईसीसी में 22 मई से 24 मई तक जी-20 की बैठक होनी है। एक आतंकी के पकड़े जाने के बाद श्रीनगर में सिक्यारिटी और टाइट कर दी गई है, ध्यान रहे कि जी-20 की बैठक शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होनी है।

कश्मीर में अचानक पहुंचे कमांडोज

श्रीनगर में 22 से 24 मई को होने वाली G20 समिट को लेकर कश्मीर में हाई अलर्ट है, G20 की ये बैठक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में होगी, इसमें करीब 100 डेलीगेट्स हिस्सा लेंगे, मीटिंग के मद्देनजर सुरक्षा के बेहद खास इंतजाम हैं, बता दें कि कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद वहां इस लेवल की कोई बड़ी बैठक हो रही है।

जम्मू-कश्मीर में जी 20 सम्मेलन का आयोजन

गौर हो कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब जम्मू-कश्मीर में जी 20 सम्मेलन का आयोजन होने वाला है, कश्मीर की इस तस्वीर को अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर दिखाने की तैयारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article