समलैंगिक शादी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने समलैंगिक शादी की विरोध वाली केंद्र सरकार की अर्जी खारिज कर दी है। प्रधान न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ के सामने जब यह मामला आया तो केंद्र सरकार ने पीठ से कहा कि मामले के गुण-दोष में जाने से पहले कोर्ट को यह देखना चाहिए कि यह मामला सुनवाई योग्य है या नहीं। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से कहा कि हम पर विश्वास करिए। सुनवाई के दौरान हमारा नजरिया व्यापक होगा। पढ़ें पूरी खबर
News Headlines
इंडिगो की फ्लाइट में हादसा होते-होते बचा
मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-203 नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा होते-होते बचा। लैंडिंग के दौरान इसका पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना 14 अप्रैल को हुई जब फ्लाइट 6ई 203 मुंबई से नागपुर जा रही थी। एयरलाइंस ने कहा कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
कोरोना की रफ्तार में कमी
देश के अंदर बीते दो दिनों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को देश भर में 7633 कोरोना मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले सोमवार को देश में 9111 मामले सामने आए थे। इससे पहले लगातार चार दिनों से 10 हजार से ज्यादा कोविड केस दर्ज किए जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
सुप्रिया सुले का बड़ा बयान
एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है। सुले ने कहा है कि आगामी पंद्रह दिनों में दो बड़े राजनीतिक विस्फोट होंगे। उन्होंने कहा एक विस्फोट दिल्ली और दूसरा महाराष्ट्र में होगा। केंद्र में बीजेपी के खिलाफ मजबूत विपक्ष बनाने की दिशा में सुप्रिया का बयान बेहद अहम माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड पर खुलासा
भारत में सबसे तजे चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस बीते दो सालों से अभी करीब 83 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है। हालांकि, यह ट्रेन अधिकतम 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है लेकिन रेलवे ट्रैक की खराब गुणवत्ता की वजह से इसे अत्यधिक रफ्तार में नहीं चलाया जा सका है। एक आरटीाई के जवाब में रेलवे ने यह जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर
