Top Headlines @2PM: अरब सागर से उठा चक्रवात बिपरजाय आज शाम गुजरात के तट से टकराने वाला है। तट से टकराते समय चक्रवात की रफ्तार प्रतिघंटे 150 किलोमीटर की हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक यह चक्रवात गुजरात के तटवर्ती इलाकों में भीषण तबाही ला सकता है। गुजरात के छह जिलों में रेड अलर्ट है। उधर, दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण मामले में ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की। पुलिस ने साक्ष्यों के अभाव में पॉक्सो के तहत दर्ज केस को निरस्त करने की सिफारिश की है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध लगी है। आज दो बजे तक की बड़ी खबरें कुछ इस प्रकार हैं-
दिल्ली पुलिस ने पेश की कैंसिलेशन रिपोर्ट, बृजभूषण शरण सिंह को थोड़ी राहत
भारतीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नाबालिग पहलवान के पिता ने छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में उन्होंने अपने आरोपों से यू टर्न ले लिया था। हालांकि यह भी कहा था कि उन्होंने केस वापस नहीं लिया है। पढ़ें पूरी खबर
बिपरजॉय का काउंटडाउन शुरू, गुजरात तट से अब 170 KM दूर चक्रवात
बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर चुका चक्रवात बिपरजॉय आज गुजरात के सौराष्ट्र एवं कच्छ और पाकिस्तान के कराची तट से टकराएगा। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात गुजरात के जखाऊ बंदरगाह पर सबसे पहले पहुंचेगा। चक्रवात से निपटने के लिए NDRF की 19 और SDRF की 12 टीमें तैनात हैं। पढ़ें पूरी खबर
सुस्त पड़े मानसून में इस तारीख से आएगी तेजी, झूम कर बरसेंगे बदरा
जून का एक पखवाड़ा बीत चुका है। लेकिन देश के अलग अलग हिस्सों में लोगों को मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून से इसकी रफ्तार में तेजी आएगी। पढ़ें पूरी खबर
सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में बाइक सवार घुसा
बिहार के सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जब सीएम नीतीश अपने आवास से बाहर आ रहे थे, उसी समय सीएम की सुरक्षा को तोड़ते हुए कुछ बाइक सवार उनके काफिले के बीच आ गए. जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार फुटपाथ पर कूद गए और किसी तरह बाइक सवार की चपेट में आने से बच गए। पढ़ें पूरी खबर
यमन में भगदड़ में गई 85 लोगों की जान, गरीबों के बीच पैसे बांटने के दौरान हुआ हादसा
यमन की राजधानी में बुधवार देर रात वित्तीय सहायता बांटने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई जिसमें कम से कम 85 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, सना के ओल्ड सिटी में हादसा तब हुआ जब व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब लोग जमा हुए थे। पढ़ें पूरी खबर
