देश

Top News Today, 13 June 2023: बिपरजॉय हो सकता है विकराल, नीतीश को बड़ा झटका और PM Modi ने 70 हजार लोगों को दिया नियुक्ति पत्र

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 13, 2023, 01:00 PM IST

Top News Headlines Today in Hindi, Aaj ki Taza Khabar 13 June 2023: भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

आज के प्रमुख समाचार

Top Headlines @2PM: समुद्री चक्रवात बिपरजॉय जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, यह विकराल रूप धारण करता जा रहा है। तूफान से आने वाले खतरे के कारण तटीय क्षेत्रों को खाली कराया जा रहा है। एनडीआरएफ के साथ सेना के तीनों अंगो को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं, विपक्ष को एक करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका लगा है। नीतीश मंत्रिमंडल से मंत्री संतोष मांझी ने इस्तीफा दे दिया है। संतोष, जीतनराम मांझी के बेटे हैं और एसटी-एससी विभाग में मंत्री थे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 70 हजार कर्मियों को नियुक्ति पद प्रदान किए हैं। आगे पढ़ें दोपहर दो बजे तक की बड़ी खबरें...

चक्रवात 'बिपरजॉय' दिखा सकता है विकराल रूप

समुद्री चक्रवात बिपरजॉय जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। गुजरात के तटीय इलाकों को खाली कराया जा रहा है। कच्छ में तूफान के चलते हजारों ट्रक फंस गए हैं और कंडला पोर्ट को बंद कर दिया गया है। कच्छ के तटीय इलाकों में धारा 144 लागू की गई है और निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। यहां शेल्टर होम बनाए जा रहे हैं। एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। कुछ टीमों को स्टैंड बॉय मोड पर रखा गया है। सरकार की पूरी कोशिश है कि चक्रवात से कम से कम स्तर पर जान-माल का नुकसान हो। पढ़ें पूरी खबर...

नीतीश कुमार को बड़ा झटका

2024 लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम में जुटे बिहार के सीएम और जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार को झटका लगा है। नीतीश मंत्रिमंडल से मंत्री संतोष मांझी ने इस्तीफा दे दिया है। संतोष, जीतनराम मांझी के बेटे हैं और एसटी-एससी विभाग में मंत्री थे। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी ने 70,000 लोगों को दिया नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'रोजगार मेला' के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 70,000 कर्मियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को भी संबोधित किया। नियुक्ति पत्र सरकार की ‘रोजगार मेला’ पहल के तहत वितरित किए जाएंगे। मंगलवार को देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले आयोजित किए गए हैं। इस पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...

घाटी में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने टेरर फंडिंग मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। आतंकवाद के वित्त पोषण मामले में एनआईए की टीम ने श्रीनगर में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मोहम्मद अकबर खांडे उर्फ अयाज अकबर की मलूरा इलाके में स्थित एक आवासीय संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली। पढ़ें पूरी खबर...

धोनी के गेंदबाज तुषार देशपांडे ने की सगाई

आईपीएल के 16वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार गेंदबाज ने अपनी स्कूल क्रश के साथ सगाई कर ली है। तषार देशपांडे ने पारंपरिक समारोह में अपनी स्कूल क्रश नाभा गद्दामवार से सगाई की। तुषार और नाभा की सगाई पर चेन्नई के साथी खिलाड़ी शिवम दुबे ने मुहर लगा दी। उनके सगाई की पहली फोटो शिवम दुबे ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर के दी। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फाेटो में तुषार शेरवानी और नाभा साड़ी में नजर आईं। वहीं, शिवम दुबे अपनी पत्नी अंजुम के साथ कैजुअल आउटफिट में दिखें। पढ़ें पूरी खबर...

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

हरियाणा के रोहतक से बड़ी खबर, राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिनों की पैरोल मिली

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

'पित्तृसत्ता खत्म' करने वाले बयान पर रिजिजू का सवाल, पूछा-'केवल हिंदुओं को टारगेट क्यों करते हैं राहुल गांधी?'

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ

पश्चिम बंगाल में TMC की कलह के बीच बड़ा यू-टर्न, बागी विधायक कासेम सिद्दीकी ने फिर थामा ममता का हाथ