देश

Top News@2PM: साकेत कोर्ट में महिला को मारी गोली, एयर इंडिया के कॉकपिट में पायलट की महिला मित्र, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 21, 2023, 01:00 PM IST

भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद आप कई खबरों से चूक जाते हों, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं आज दोपहर 2 बजे तक की प्रमुख खबरों का लेखा-जोखा। इसमें आप अब तक की बड़ी खबरों से रूबरू हो सकते हैं। पढ़ें आज के प्रमुख समाचार।

Image

पढ़ें आज की बड़ी खबरें

साकेत कोर्ट में महिला को गोली मारी

Woman Shot in Delhi Saket Court: दिल्ली की साकेत कोर्ट में आज उस समय सनसनी मच गई जब यहां एक महिला को गोली मार दी गई। अधिकारियों ने कहा कि आज सुबह दिल्ली की एक निचली अदालत के भीतर एक महिला को गोली मार दी गई। कोर्ट परिसर में मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। घटना साकेत जिला अदालत स्थित अदालत में हुई।पढ़ें पूरी खबर

एयर इंडिया के कॉकपिट में महिला मित्र

Pilot's Female Friend in Cockpit: दुबई से दिल्ली के लिए संचालित एयर इंडिया की एक उड़ान के एक पायलट ने डीजीसीए (DGCA) सुरक्षा मानदंडों का उल्लंघन करते हुए एक महिला मित्र को कॉकपिट में बैठने की अनुमति दी थी। मामला 27 फरवरी का है और इसकी जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

भारत की अर्थव्यवस्था से अमेरिका हैरान

India's Growing Economy: भारत की लगातार बढ़ती अर्थव्यवस्था ने दुनिया के हर देश का ध्यान खींचा है। दुनिया की नंबर 1 अर्थव्यवस्था वाला देश अमेरिका भी भारत के बढ़ते कदम को लेकर प्रभावित है। दक्षिण एशिया के लिए नियुक्त बाइडन प्रशासन के एक प्रमुख अधिकारी ने कहा कि भारत जितना अधिक बढ़ेगा, यह भारत के लिए, अमेरिका के लिए और दुनिया के लिए बेहतर है। पढ़ें पूरी खबर

केंद्र सरकार पर भड़के ओवैसी

Naroda Gam Massacre 2002: नरोदा गाम नरसंहार केस में गुजरात की अदालत ने 68 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। इन आरोपियों में दो नाम माया कोडनानी (Maya Kodnani)और बाबू बजरंगी(Babu Bajrangi)खास थे। एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी(AIMIM Chief Asaduddin owaisi) ने मशहूर शायर रहे राहत इंदौरी की शेर के जरिए मौजूदा गुजरात और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबर

हस्तियों के ट्विटर से ब्लू टिक हटे

Twitter Removed Blue Ticks: ट्विटर ने वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक हटा दिए हैं। जिन लोगों ने ब्लू ट‍िक प्लान के लिए पेमेंट नहीं क‍िया था, उनके ट्वि‍टर अकाउंट से ब्लू टिक हटा द‍िया गया है। लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटाने का ऐलान एलन मस्क ने 12 अप्रैल को ही कर द‍िया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल से लेगेसी ब्लू टिक मार्क वेरिफाई अकाउंट से हट जाएगा। मस्क ने कहा था क‍ि अगर ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए हर महीने पेमेंट करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article