भारत के भविष्य के 10 हथियार
Future Weapons of India: भारतीय सेना (Indian Army) दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना मानी जाती है। Globalfirepower के अनुसार भारत मौजूदा सैन्य क्षमताओं के साथ अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथे स्थान पर है। लेकिन जरा सोचिए इस सैन्य क्षमता में भविष्य के और 10 घातक हथियार एड हो जाएं तो क्या होगा? भारत भविष्य के 10 ऐसे हथियारों पर काम कर रहा है, जो जमीन, हवा और पानी तीनों ही युद्धों का रुख बदल सकता है। दुश्मन चाहे कोई भी हो, कितना भी दूर हो, कहीं भी छिपा हो, बचना लगभग असंभव होगा। हालांकि आज भी भारत का दुश्मन किसी भी कोने में छिपकर बच नहीं सकता, लेकिन ये 10 हथियार इसकी मारक क्षमता को और बढ़ा देंगे। भारत के भविष्य के इन 10 हथियारों में हाइपरसोनिक मिसाइल, पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान, घातक टैंक, अभेद्य एयर डिफेंस जैसे वेपन सिस्टम शामिल हैं।
