देश

Today Earthquake: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप, घरों से निकले लोग; 4.5 की रही तीव्रता

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 18, 2023, 12:14 AM IST

Today Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख में भूकंप रात 9:44 बजे आया। जबकि डोडा में भूकंप 10 मिनट बाद रात 9:55 बजे आया।

Image

जम्मू कश्मीर में भूकंप के तेज झटके

Photo : BCCL

Today Earthquake: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप लद्दाख में आया और 10 मिनट बाद जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटकों के बाद लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए।

लद्दाख का हाल

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, लद्दाख में भूकंप रात 9:44 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक लेह में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 थी। इसका केंद्र लेह से 271 किमी उत्तर-पूर्व में था।

जम्मू-कश्मीर का हाल

जम्मू-कश्मीर के रामबन और डोडा जिलों में शनिवार को भूकंप के हल्की तीव्रता के दो झटके महसूस किए गए। जबकि डोडा में भूकंप 10 मिनट बाद रात 9:55 बजे आया। इस भूकंप का केंद्र 33.04 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.70 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से 18 किलोमीटर नीचे था। पिछले पांच दिन में डोडा जिले में यह सातवां भूकंप था। जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आए भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पहले भी आया था भूकंप

जम्मू कश्मीर में शनिवार को 3.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अपराह्न 2.03 बजे आए भूकंप का केंद्र जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे रामबन जिले में था। उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र 33.31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.19 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article