Pellet Gun: संसद में गूंजेगा छात्रों पर कथित पैलेट गन इस्तेमाल का मुद्दा, TMC बोली-'विपक्ष मिलकर उठाएगा सवाल'

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष ने दावा किया कि ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि सुरक्षा बलों ने निहत्थे छात्र प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार को कहा कि विपक्षी दल 20 जुलाई को 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 'संसद चलो' मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में छात्रों पर कथित तौर पर पैलेट गन (Pellet Gun) के इस्तेमाल का मुद्दा संसद में संयुक्त रूप से उठाएंगे। पार्टी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाबदेह ठहराए जाने की मांग की।

CJP Protest Pellet Gun

कॉकरोच जनता पार्टी' के 'संसद चलो' मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की उपनेता सागरिका घोष ने दावा किया कि ऐसे साक्ष्य सामने आए हैं, जिनसे पता चलता है कि सुरक्षा बलों ने निहत्थे छात्र प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया। घोष ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, 'नरेन्द्र मोदी सरकार की भयावह बर्बरता। अब ऐसे प्रमाण सामने आए हैं कि सुरक्षा बलों ने निहत्थे और असुरक्षित छात्रों पर पैलेट गन चलाई, जिससे आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। ये छात्र सड़कों पर जवाबदेह परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे थे।'

End of Feed