Times Now Navbharat : टाइम्स नाउ नवभारत ने कामयाबी की एक और बड़ी मिसाल कायम की है। यह देश का सबसे तेजी से उभरता हिंदी न्यूज़ चैनल बन गया है। खासकर अपने प्राइम टाइम शोज में चैनल ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्राइम टाइम के दौरान टीवीटी में इसने 115 फीसदी और अपने रात नौ बजे के शो 'न्यूज़ की पाठशाला' की टीवीटी में 158% की वृद्धि दर्ज की है।' यही नहीं, चैनल ने डिजिटल श्रेणी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बीते वित्तीय वर्ष में चैनल के डिजिटल व्यूज में 90 फीसदी का इजाफा हुआ है।
सफलता के कई कीर्तमान अपने नाम कर चुका है चैनल
अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही लोगों की पसंद बनकर उभरा टाइम्स नाउ नवभारत ने गत वर्षों में सफलता के कई कीर्तमान अपने नाम किए हैं। चैनल ने अपने न्यूज़, शो एवं कार्यक्रमों के जरिए हिंदी न्यूज के क्षेत्र में एक बड़ा प्रभाव एवं बदलाव पैदा किया है। बात चाहे लीक से हटकर कंटेंट पेश करने की हो या एक्सक्लूसिव न्यूज़ ब्रेक करने की, इन सभी में चैनल सबसे तेजी से उभरता हिंदी न्यूज़ चैनल बना है। टाइम्स नाउ नवभारत के शोज-'न्यूज़ की पाठशाला' और 'सवाल पब्लिक का' प्राइम टाइम में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज बन गए हैं। इन दोनों शोज के मुकाबले अन्य चैनलों के प्राइम टाइम शोज दूर-दूर तक नहीं हैं।'
| Channels | 2022W18 | 2023W13 | Change% |
| Times Now Navbharat | 4807 | 10326 | 115% |
| News 24 | 2925 | 4663 | 59% |
| ABP News | 4964 | 7470 | 50% |
| Republic Bharat | 10319 | 15075 | 46% |
| Aaz Tak | 11840 | 16275 | 37% |
| News 18 India | 13825 | 18249 | 32% |
| India TV | 16350 | 17286 | 6% |
| TV 9 Bharatvarsh | 13990 | 13650 | -2% |
नई मिसाल पेश करने के लिए हमें प्रेरित करेगी यह सफलता-नाविका कुमार
इस सफलता पर टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर एवं टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने कहा, 'टाइम्स नाउ नवभारत की यह शानदार कामयाबी देखकर हम काफी गर्व का अनुभव कर रहे हैं। अपनी शुरुआत के साथ ही चैनल लोगों की आवाज बनकर उभरा। चैनल का कंटेंट एवं शोज के नए फॉर्मेट लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों से सीधे तौर पर जुड़े हैं। टीवी एवं सोशल मीडिया में लोगों का पसंदीदा हिंदी चैनल बनने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत ने हिंदी न्यूज़ की शैली को सफलतापूर्वक बदल दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि टीवीटी से जुड़े ये नंबर टाइम्स नाउ नवभारत को सफलता की नई बुलंदियों पर ले जाने एवं न्यूज़ इंडस्ट्री में नई मिसाल पेश करने के लिए हमें प्रेरित करेंगे।'
DIGITAL COMBINED YT+FB
| Channels | Growth % for FY 22-23 |
| Times Now Navbharat | 90% |
| News 18 Hindi | 3% |
| Aaj Tak | -19% |
| ABP News | -38% |
| India TV | -17% |
| NDTV India | -72% |
| Republic Bharat | -36% |
| TV 9 Bharatvarsh | -34% |
| Zee News | -31% |
सोशल मीडिया पर भी हिट है 'न्यूज़ की पाठशाला'
प्राइम टाइम बैंड में भी चैनल ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। चैनल ने अपने नौ बजे के शो 'न्यूज़ की पाठशाला' के टीवीटी में 158 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। साथ ही इस शो ने न्यूज़ पेश करने का अंदाज बदल दिया है। इस शो को पेश करने वाले सुशांत सिन्हा अपने दर्शकों के लिए न्यूज़ और करेंट अफेयर्स को नए नजरिए के साथ डिकोड करते हैं। सुशांत का यह शो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी काफी हिट है। यह शो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर सर्वाधिक रूप से शेयर एवं पसंद किए जाने वाले कार्यक्रमों में से एक है। आम लोगों से सीधे तौर पर जुड़ने वाला यह शो जटिल एवं कठिन मसलों एवं मुद्दों को आम भाषा एवं सरल तरीके से समझाता है। गत मार्च में यूट्यूब पर इस शो को 32 मिलियन और फेसबुक पर 92 मिलियन व्यूज मिले।
