देश

टाइम्स नाउ नवभारत की नई मुहिम, 5 जनवरी से 'देखेगा नवभारत जीतेगा भारत' का आगाज, विजेताओं को मिलेंगे बंपर इनाम

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 12:23 PM IST

बदलते हुए दौर में अपने दर्शकों को हर तरह से तैयार रखने की अपनी जिम्मेदारी को चैनल समझता है। दर्शकों को जागरूक एवं अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए चैनल अपनी प्रतियोगिता 'टाइम्स नाउ नवभारत-देखेगा नवभारत जीतेगा भारत' की शुरुआत करने जा रहा है।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत पर देखेगा नवभारत जीतेगा भारत प्रतियोगिता।

Photo : BCCL

Times now Navbharat Dekhega Navbharat Jeetega Bharat contest : अपने धारदार तेवरों एवं पैनी नजर के दम पर खबरिया चैनलों की दुनिया में टाइम्स नाउ नवभारत अपनी अलग पहचान बना चुका है। अपनी टैग लाइन 'अब बदलेगा भारत बनेगा नवभारत' की सोच को आगे बढ़ाते हुए चैनल आम लोगों के जीवन में बदलाव लाता रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत बदलाव में भरोसा करता है। चैनल मानता है कि परिवर्तन या बदलाव केवल खबरें दिखाने से नहीं आता। बल्कि खबरों में बदलाव लाने की क्षमता एवं प्रभाव होना चाहिए। हमारा मानना है कि आज के समय में न्यूज दिखाने का यही वास्तविक उद्देश्य भी होना चाहिए। आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने की यह सोच हमारी ब्रांड वैल्यू एवं फिलॉसफी में गहराई से रची-बसी है। हमारे न्यूज एवं कार्यक्रम लोगों को जागरूक बनाने के साथ-साथ देश-दुनिया की घटनाओं को डिकोड करने एवं उन्हें समझने की काबिलियत पैदा करते हैं। हम अतीत की गलतियों पर पछताने की जगह लोगों को बेहतर उम्मीदों वाला कल देते हैं।

प्रतियोगिता में केवल भारतीय नागरिक ले सकते हैं हिस्सा

बदलते हुए दौर में अपने दर्शकों को हर तरह से तैयार रखने की अपनी जिम्मेदारी को चैनल समझता है। दर्शकों को जागरूक एवं अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए चैनल अपनी प्रतियोगिता 'टाइम्स नाउ नवभारत-देखेगा नवभारत जीतेगा भारत' की शुरुआत करने जा रहा है। यह प्रतियोगिता दर्शकों को अपने साथ लाने और उन्हें चैनल से जोड़ने की एक मुहिम है। इस अभियान में टाइम्स नाउ नवभारत पर प्रतिदिन दिखाए जाने वाले न्यूज से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। चैनल पर आने वाली इस प्रतियोगिता में 5 जनवरी से 15 अप्रैल 2023 के बीच सुबह सात बजे से रात बजे के बीच हिस्सा लिया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में केवल भारत में रहने वाले भारतीय नागरिक भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने वालों की उम्र प्रतियोगिता में भाग लेने की तिथि पर कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

TNN.

TNN.

प्रतियोगिता में ऐसे ले सकते हैं हिस्सा

1. प्रतियोगिता में टाइम्स नाउ नवभारत चैनल पर 5 जनवरी से लेकर 15 अप्रैल 2023 तक भाग लिया जा सकेगा। इसके तहत सुबह 7 बजे से लेकर राहत 12 बजे तक भाग लेने का मौका मिलेगा।

2. प्रतियोगिता में भाग लेने और SMS के जरिए सवाल प्राप्त करने के लिए, प्रतिभागी को टाइम्स नाउ नवभारत चैनल पर दिखाए जा रहे नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। जो कि प्रतियोगिता की अवधि के दौरान किसी भी समय फ्लैश किया जाएगा।

3. BCCL हर घंटे टाइम्स नाउ नवभारत पर कम से कम 4 बार नंबर को फ्लैश करेगा। और वह प्रमोशनल मैसेज की तरह एक तय समय तक चैनल पर दिखता रहेगा।

4. प्रतिभागी द्वारा चैनल पर फ्लैश किए गए नंबर पर मिस्ड कॉल देने का मतलब होगा कि वह प्रमोशनल मैसेज प्राप्त करने की सहमति देते हैं।

5. मिस्ड कॉल और सहमति देने के बाद, SMS में सवाल के साथ दर्शकों को दो विकल्प मिलेंगे। दोनों विकल्पों में दो अलग-अलग नंबर होंगे। जो विकल्प सही लगे, दर्शक उस नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकता है।

6. जवाब के रूप में मिस्ड कॉल देने वाले दर्शकों को 'थैंक यू फॉर पार्टिसिपेशन' का SMS मिलेगा। उस दिन के सभी विजेताओं का ऐलान प्रतियोगिता के दिन से 30 दिन के अंदर घोषित कर दिया जाएगा।

7. हर दिन 3 विजेता (प्रतिभागी जिन्होंने सही उत्तर चुना है) घोषित किए जाएंगे। उनका चयन एक ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए किया जाएगा। विजेताओं को जीते गए पुरस्कार के बारे में ईमेल/एसएमएस/फोन कॉल के माध्यम से सूचना दी जाएगी। प्रतियोगिता अवधि के दौरान एक बार विजेता घोषित हो चुका प्रतिभागी दोबारा भाग नहीं ले सकेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article