देश

Ladakh Building Collapses: पहाड़ी ढलान पर ढही तीन मंजिला इमारत, 12 लोग घायल

लद्दाख में तीन मंजिला बिल्डिंग ढहने से बड़ा हादसा हो गया। यह बिल्डिंग पहाड़ी ढलान पर स्थित थी। इस घटना में 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा जिले के असुरक्षित स्थानों में संरचनाओं का निरीक्षण करने के लिए प्रशासन ने एक समिति बनाने का फैसला किया है।

Image

कारगिल में बिल्डिंग ढही (सांकेतिक फोटो)

Photo : Twitter

Building Collapses in Ladakh: लद्दाख के करगिल जिले में शनिवार तड़के पहाड़ी ढलान पर तीन मंजिला एक इमारत ढह गई। इस हादसे में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जहां पर इमारत ध्वस्त हुई उसी जगह के पास जेसीबी मशीन काम कर रही थी और मिट्टी धंसने से एक बड़ा गड्ढा बन गया था। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें पुलिस व सेना के जवान और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद ली गई। घायलों में से पांच लोगों को मलबे के नीचे से निकाल लिया गया है, जिनमें जेसीबी मशीन का चालक भी शामिल हैं।

बचाव कार्य करीब 3 घंटे लगे

अधिकारियों ने बताया कि घटना आज तड़के साढ़े तीन बजे कबड्डी नाला इलाके की है। उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के बाद आसपास के घरों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। घायलों में से अधिकतर वे लोग थे जो कि किराए पर रहते थे। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों को मलबा हटाने और जेसीबी मशीन से चालक को बाहर निकालने में लगभग तीन घंटे लग गये।

घटना में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए

करगिल के लद्दाख स्वायत्त विकास परिषद के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी पार्षद मोहम्मद जाफर अखून और करगिल के उपायुक्त श्रीकांत बालासाहेब की देखरेख में बचाव अभियान शुरू किया गया। श्रीकांत ने कहा, ‘‘हमने घटना को गंभीरता से लिया है और मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। दोषियों को दंडित किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जिले के ‘‘अतिसंवेदनशील क्षेत्रों’’ में संरचनाओं का निरीक्षण करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘समिति, भवन विनियमन कानूनों में किसी भी तरह के उल्लंघन की भी जांच करेगी और दोषियों का पता लगाएगी।’’

(इनपुट-भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

'देश के आगे कुछ नहीं, देश सर्वोपरि है...आज दुनिया भारत की ओर देख रही है, संघ शताब्दी वर्ष में मोहन भागवत ने दिया संदेश

परिसीमन बिल पर राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख बोले- इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा

परिसीमन बिल पर राहुल गांधी ने स्टालिन से मांगा साथ, DMK प्रमुख बोले- इतिहास 'गद्दार' नहीं, 'वीरों' के रूप में याद रखेगा

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

दिल्ली से दो विमानों ने भरी उड़ान, एक पर राहुल तो दूसरे पर सोनिया गांधी हुईं रवाना, जानें विपक्ष का क्या मुंबई-चेन्नई का 'मास्टरप्लान?'

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं! भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

यूपी में जमीन पर कब्जा करने वालों की खैर नहीं!  भू-माफियाओं को लेकर CM योगी ने अधिकारियों को क्या दिए सख्त निर्देश?

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित

सीटों का अता-पता नहीं, पर कांग्रेस ने यूपी में खड़ी कर दी दिग्गज नेताओं की भारी-भरकम फौज; चुनाव से जुड़ी दो अहम समितियां गठित