देश

सुंदर नहीं लगी पत्नी, तो दे दी तीन तलाक की धमकी, मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना की करतूत, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर की एक महिला ने अपने मौलाना पति पर दहेज की मांग, मारपीट और तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एसपी ऑफिस में शिकायत की है। महिला का कहना है कि पति 12 लाख रुपये की डिमांड कर रहा है और सुंदर न लगने की बात कहकर उसे प्रताड़ित करता है।

Image

सुंदर नहीं लगी पत्नी, तो दे दी तीन तलाक की धमकी, मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना की करतूत, महिला ने लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर जिले के एसपी ऑफिस में एक महिला ने अपने मौलाना पति पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करने का आवेदन दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका मौलाना पति उसे बार बार प्रताड़ित करता है और शादी के बाद से ही 12 लाख रुपए की मांग कर रहा है। 12 लाख रुपए नहीं देने पर मौलाना बार-बार तीन तलाक की धमकी दे रहा है।

पीड़िता ने एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक छतरपुर जिले की महिला रुख्सार (बदला हुआ नाम) ने टीकमगढ़ के रहने वाले सद्दाम हुसैन के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे लगातार प्रताड़ित करता है और कहता है कि तुम सुंदर नहीं लगती, इसलिए तुम्हें 3 तलाक दे दूंगा।

जानकारी के मुताबिक रुख्सार (बदला हुआ नाम) की शादी 25 अक्टूबर 2023 को मदरसे में बच्चों को पढ़ाने वाले मौलाना सद्दाम हुसैन से हुई थी। आरोप है कि पति द्वारा पैसे न देने पर उसे जलाकर मारने जैसी धमकियां भी दी जाती हैं। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं, फिर भी पति की पैसों की डिमांड लगातार बढ़ती ही गई।

'पैसे नहीं दिए तो तीन तलाक दे देंगे'

कई बार भाई उसे मायके ले गया, लेकिन हर बार पति का साफ कहना रहा कि हमको इसे नहीं रखना, ये सुंदर नहीं लगती, पैसे नहीं दिए तो तीन तलाक दे देंगे। लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर रुख्सार (बदला हुआ नाम) ने अब एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की है।

मामले में पीड़िता के भाई का कहना है कि हमारी बहन को परेशान किया जा रहा है। 12 लाख रुपए की मांग की जा रही है। लड़का किसी और को पसंद करता है। लड़के के दोस्त भी उसे भड़काते हैं कि ये लड़की तेरे लायक नहीं है। इसको मत रखो, जब इसे नहीं रखना था, तो पहले बोल देते। 2 साल हो गए उसके बाद मना कर रहा है। कहता है कि हम 3 तलाक देंगे। एसपी नहीं मिले हैं, लेकिन हमने आवेदन दे दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि न्याय मिलेगा।

पीड़ित रुख्सार (बदला हुआ नाम) का कहना है कि हम एसपी ऑफिस आए हैं पति की शिकायत करने के लिए, हमारे पति मदरसे में पढाते हैं, उनका नाम मौलाना सद्दाम हुसैन है। वो कहते हैं कि तुम सुंदर नहीं लगती हो, मारपीट करते हैं। मारते रहते हैं कि 12 लाख रुपए लेकर आओ वरना 3 तलाक दे देंगे। हमने कई बार नौगांव थाने में शिकायत की लेकिन पैसे देकर रिपोर्ट शांत हो गई। एसपी ऑफिस में आए हैं तो उन्होंने महिला थाने जाने को कहा है। हमारी शादी को 2 साल हो गए हैं, धमकी देते हैं कि आग लगा कर मार देंगे।

Makarand Kale
मकरंद कालेauthor

सुखदुःखे समे कृत्वा लाभालाभौ जयाजयौ।\nततो युद्धाय युज्यस्व नैवं पापमवाप्स्यसि\n\nसाल 2008 में by chance journalist बना। 2013 से by choice journalist हूं। कहते हैं ना कि अच्छे काम में पहले बहुत परेशानियां आती हैं। और बाद में उसी की आदत पड़ जाती है।

और पढ़ें
End of Article