देश

'पूर्वोत्तर की अनदेखी करने वाले आज हाशिए पर हैं', मिजोरम को रेलवे की सौगात देने के बाद कांग्रेस पर PM का हमला

रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के चलते पूर्वोत्तर को अहमियत नहीं दिया, उन्हें विकास से वंचित रखा। पूर्वोत्तर की अनदेखी करने वाले दल आज खुद हाशिये पर चले गए हैं।

Image

आइजोल में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी। तस्वीर-ANI

Photo : ANI

PM Modi Manipur Visit: पूर्वोत्तर के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिजोरम को विकास की कई सौगातें दीं। इस राज्य को सबसे बड़ा तोहफा रेल नेटवर्क का मिला। राजधानी आइजोल में विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों ने वोट बैंक की राजनीति के चलते पूर्वोत्तर को अहमियत नहीं दिया, उन्हें विकास से वंचित रखा। पूर्वोत्तर की अनदेखी करने वाले दल आज खुद हाशिये पर चले गए हैं। पीएम ने कहा कि आज से आइजोल की उपस्थिति भारत के रेल मैप पर होगी। पूर्वोत्तर आज भारत का विकास का इंजन बनकर उभर रहा है।

हमारा दृष्टिकोण बिल्कुल अलग -PM

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'लंबे समय तक, हमारे देश की कुछ राजनीतिक पार्टियों ने वोट बैंक की राजनीति की। उनका ध्यान हमेशा उन्हीं जगहों पर रहा, जहां अधिक वोट और सीटें थीं। इस सोच की वजह से पूरा पूर्वोत्तर, जिसमें मिजोरम जैसे राज्य भी शामिल हैं, बहुत प्रभावित हुआ। लेकिन हमारा दृष्टिकोण बिल्कुल अलग है। जो पहले उपेक्षित थे, वे अब अग्रणी हैं। जो पहले हाशिये पर थे, वे अब मुख्यधारा में हैं।'

'... यह बदलाव की जीवनरेखा है'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सिर्फ एक रेल संपर्क नहीं है, बल्कि यह बदलाव की जीवनरेखा है। यह मिजोरम के लोगों के जीवन और आजीविका में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। मिजोरम के किसान और व्यवसायी अब पूरे देश के और अधिक बाजारों तक पहुंच पाएंगे। लोगों को शिक्षा और स्वास्थ्य की अधिक सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटन, परिवहन और आतिथ्य क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बनेंगे।'

आइजोल भारत के रेल नक्शे पर होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज से, आइजोल भारत के रेल नक्शे पर होगा। कुछ वर्ष पहले, मुझे आइजोल रेल लाइन की नींव रखने का अवसर मिला था और आज हम इसे गर्व से राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। अनेक चुनौतियों, विशेषकर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को पार करते हुए, यह बैराबी-सैरांग रेल लाइन हकीकत बनी है। हमारे इंजीनियरों की क्षमता और हमारे श्रमिकों की लगन ने इसे संभव किया। हमारे दिल हमेशा एक-दूसरे से सीधे जुड़े रहे हैं। पहली बार, मिज़ोरम के सैरांग को राजधानी एक्सप्रेस के माध्यम से सीधे दिल्ली से जोड़ा जाएगा।'

मिजोरम के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'चाहे वह स्वतंत्रता संग्राम हो या राष्ट्र निर्माण, मिजोरम के लोगों ने हमेशा आगे आकर योगदान दिया है... बलिदान और सेवा, साहस और करुणा —ये मूल्य मिजो समाज के केंद्र में हैं। आज, मिजोरम भारत की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह राष्ट्र के लिए और विशेषकर मिजोरम के लोगों के लिए ऐतिहासिक दिन है।'

तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने 9000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीं, उन्होंने तीन नई एक्सप्रेस ट्रेनों, सैरांग (आइजोल)-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) राजधानी एक्सप्रेस, सैरांग-गुवाहाटी एक्सप्रेस और सैरांग-कोलकाता एक्सप्रेस को भी हरी झंडी पीएम मोदी एक और ट्रेन को हरी झंडी दिखाया। यह ट्रेन सैरंग से गुवाहाटी के बीच चलेगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article