हमारा अंदरूनी मामला, अपना देखे पाकिस्तान- अनुच्छेद 370 पर ज्ञान देने चले थे शहबाज शरीफ, उमर अब्दुल्ला ने धो दिया

Jammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को करारा जवाब दिया है। अब्दुल्ला ने शरीफ को आइना दिखाते हुए कहा कि वो PoK में जारी मानवाधिकार उल्लंघन को रोकें।

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को करार जवाब दिया है। दरअसल अनुच्छेद 370 के हटने की सातवीं बरसी पर शहबाज शरीफ ने इसके हटाये जाने का रोना रोया था। अब जब इसी को लेकर उमर अब्दुल्ला से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा ये पाकिस्तान खुद पीओके (PoK) में मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहा है, उसे वहां के हालात सुधारने चाहिए।

shahbaz shareef omar abdullah

उमर अब्दुल्लाह ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को दिखाया 'आइना' (फोटो- AP&PTI)

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

शहबाज शरीफ के बयान पर ANI से उमर अब्दुल्ला ने कहा, "वे ही जम्मू-कश्मीर के उस हिस्से में मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहे हैं जो उनके नियंत्रण में है। हाल ही में उन्होंने कितने लोगों को मारा है? 5 अगस्त को लेकर हमारी अपनी शिकायतें हैं, लेकिन यह हमारा अंदरूनी मामला है। इसका पाकिस्तान से कोई लेना-देना नहीं है।"

End of Feed