देश

PM को मारने की बात कही गई..., Congress की रैली को लेकर बोले किरेन रिजिजू-'कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए'

'मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी...' जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मीना के इस बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। Congress की रैली को लेकर किरेन रिजिजू ने मांग की है कि- 'कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए'

Image

किरेन रिजिजू ने मांग की है कि- 'कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए'

'मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी...' जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मंजू लता मीणा के इस बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। Congress की रैली को लेकर किरेन रिजिजू ने मांग की है कि-'कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।', किरेन रिजिजू बोले-PM की कब्र खोदने की बात कही गई... PM को मारने की बात कही गई। इसके लिए बीजेपी कांग्रेस पर जमकर हमलावर है।

मंजू लता मीणा ने अपनी बात का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने कहा था मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी।' मैं इस पर कायम हूं। हमारा काम जनता के सामने सच लाना है, आज राहुल गांधी वोट चोरी का सच जनता के सामने लाए, इसीलिए जनता हमारा साथ दे रही है। देश के कोने-कोने से लोग आए हैं...'

बीजेपी ने इसे लेकर शेयर किया था वीडियो-

वहीं मंजू लता मीणा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी उस टिप्पणी का बचाव किया, जो उन्होंने कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ पार्टी की एक रैली के दौरान की थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह सिर्फ वोट चोरी को लेकर जनता का गुस्सा दिखा रही थीं, और PM ने अब तक किसी असली मुद्दे पर बात नहीं की है।

जयपुर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मीना ने कहा, 'वोटों में धांधली को लेकर जनता में बहुत गुस्सा है। उन्होंने (BJP) वोटों में धांधली करके ये सरकारें बनाई हैं, और चुनाव आयोग भी उनके निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है। वह (PM मोदी) रोजगार, युवाओं, महिलाओं या किसानों के बारे में बात नहीं करते हैं। वह मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं।'

इस बयान की भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ी आलोचना की है और कहा है कि पार्टी में PM का अपमान करना और उन्हें धमकाना आम बात हो गई है। BJP नेता शहजाद पूनावाला ने ANI से कहा, 'यह रैली वोट चोरी की नहीं, बल्कि चोरी और धमकियों की है। यह रैली SIR के लिए नहीं, बल्कि संविधान पर जंग है। जिस तरह से कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी के कहने पर कहा कि 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी' इससे पता चलता है कि उनका मकसद परिवार के हितों को संविधान से ऊपर रखना है। वे संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करना चाहते हैं।' उन्होंने कहा, 'यह कोई अकेली घटना नहीं है; ऐसी 150 और घटनाएं हैं जहां कांग्रेस ने PM मोदी का अपमान किया है या उन्हें धमकी दी है।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article