देश

Video:'एक नेता हैं जो फिल्मों पर बयान देते रहते हैं', PM Modi की सलाह पर, नरोत्तम मिश्रा बोले ये

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 18, 2023, 07:54 PM IST

Narottam Mishra on Pathan Moovie: MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान पर कई बयान दिए थे।

Image

MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म पठान पर कई बयान दिए थे

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म पठान पर कई बयान दिए थे
  2. फिल्म के एक गाने में दीपिका पादुकोण के कपड़ों के रंग को लेकर भी सवाल उठाए थे
  3. नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं

MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान पर कई बयान दिए थे, बीजेपी नेताओं ने फिल्म के एक गाने में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कपड़ों के रंग को लेकर भी सवाल उठाए थे। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं को फिल्मों पर टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी है।

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए उन्हें फिल्मी मामलों से दूर रहने की नसीहत दी, बैठक में पीएम ने नेताओं को फिल्मों पर बयान देने से बचने की सलाह दी थी।

वहीं इस पर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा सुनिए-

गौर हो कि हाल ही में बीजेपी के कई नेताओं ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान पर कई बयान दिए थे, मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा फिल्म के गाने में भगवा रंग के कपड़ों के इस्तेमाल पर भड़क गए थे, उन्होंने कहा था कि फिल्म में कुछ आपत्तिजनक दृश्य हैं, उन्होंने पठान को मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित करने धमकी भी दी थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article